Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में सड़क हादसे में युवक की मौत:मजदूरी से लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, CCTV खंगाल रही पुलिस

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में घायल 30 वर्षीय युवक पंकज (पुत्र प्रेम, निवासी अजयइया खेड़ा गांव) की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, पंकज बीते शनिवार को उन्नाव शहर से मजदूरी कर साइकिल से अपने घर लौट रहा था। सोनिक मोड़ के पास पहुंचते ही एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पंकज गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। राहगीरों की मदद से उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी रही। दो दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद पंकज ने सोमवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक छा गया। बताया गया है कि पंकज की शादी एक वर्ष पहले ही निशा के साथ हुई थी। वह अपने परिवार का मुख्य सहारा था और मजदूरी कर घर का खर्च चलाता था। वह दो बहनों में इकलौता भाई था, जबकि उसका एक अन्य भाई कई साल पहले निधन हो चुका था। सोमवार को परिजन मोर्चरी हाउस पहुंचे और अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में तूफान के साथ बारिश, नाले उफनाए:दिन में अंधेरा छाया, कई इलाकों की बिजली कटी, दोपहर में ओले का अलर्ट
    Next Article
    वायरलेस पर जय हिंद सर के साथ शुरू हुआ मिशन:एसपी बोली भी निकल रही हूं, आज अपराधी बचना नहीं चाहिए, 75 आफ और दो फुल एनकाउंटर का मिल चुका है श्रेय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment