Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में शराब ठेके के बाहर मारपीट, VIDEO:दो गुटों ने बेल्ट-लाठी से हमला किया, पुलिस के पहुंचने से पहले भागे

    1 hour ago

    2

    0

    उन्नाव के गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र में पुराने पुल के पास स्थित एक शराब ठेके के बाहर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक एक-दूसरे पर बेल्ट और लाठियों से हमला करते दिख रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद की शुरुआत किसी बात को लेकर हुई कहासुनी से हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों के लोग आक्रामक हो गए और एक-दूसरे पर बेल्ट, लाठी व डंडों से हमला करने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन हमलावरों के उग्र रवैये के कारण कोई भी पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक बेल्ट निकालकर दूसरों पर प्रहार कर रहे हैं, जबकि कुछ के हाथों में लाठियां हैं। सड़क किनारे यह मारपीट काफी देर तक चलती रही, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। इस दौरान वहां मौजूद कई लोगों ने घटना का वीडियो बनाया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना मिलने के बाद गंगा घाट कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक अधिकांश आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM ने किया मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का शिलान्यास:एक रुपए में मिलेगा विश्व स्तरीय इलाज, कबीरचौरा मंडलीय चिकित्सालय में 315.48 की लागत से बनेगा
    Next Article
    सोवा-रिग्पा अस्पताल का PM मोदी ने किया लोकार्पण:वाराणसी में है प्रदेश का पहला ऐसा अस्पताल जहां जड़ी-बूटियों से होता है इलाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment