Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव रेलवे पुल निर्माण: मजदूरों ने भोजन-आवास पर लगाए आरोप:श्रमिकों का दावा- अधिकारी खाते हैं स्पेशल लंच; शिकायतें अनसुनी

    4 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में पुराने रेलवे गंगापुल पर चल रहे एच-बीम स्लीपर निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने भोजन और रहने की व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। मजदूरों का कहना है कि कार्यस्थल पर उन्हें बेहद घटिया गुणवत्ता का खाना दिया जा रहा है, जिससे उनकी सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कार्य में लगे एक मजदूर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि ग्रुप-डी स्तर के कर्मचारियों को सुबह का नाश्ता तक उपलब्ध नहीं कराया जाता। कई बार चाय भी नहीं मिलती, जिससे मजदूरों को खाली पेट काम करना पड़ता है। उनका आरोप है कि दोपहर और रात में मिलने वाला भोजन भी बेहद खराब गुणवत्ता का होता है। श्रमिकों ने बताया कि सब्जी में स्वाद नहीं होता और उसमें पानी की मात्रा अधिक रहती है। आलू-परवल की सब्जी में परवल नाम मात्र का रहता है और मसालों का सही उपयोग नहीं किया जाता। पूड़ी भी बेस्वाद और निम्न स्तर की होती है, जिसे खाना मुश्किल हो जाता है। खिचड़ी भी सही तरीके से नहीं बनाई जाती। कुछ मजदूरों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि दिया जा रहा भोजन ऐसा है जिसे “जानवर भी न खाएं।” इसी कारण कई श्रमिक मजबूरी में अपने घर से खाना लेकर आ रहे हैं ताकि स्वास्थ्य खराब न हो। मजदूरों ने यह भी आरोप लगाया कि जहां श्रमिकों को खराब भोजन दिया जा रहा है, वहीं अधिकारियों के लिए अलग से विशेष लंच पैकेट मंगाए जाते हैं। इससे मजदूरों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। उनका कहना है कि कार्य स्थल पर रहने की व्यवस्था भी बेहद खराब है। मच्छरों की भरमार के कारण रात में सोना मुश्किल हो जाता है और न तो मच्छरदानी की व्यवस्था है और न ही साफ-सफाई का उचित इंतजाम। श्रमिकों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद किसी अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा नहीं लिया। मजदूरों ने रेलवे प्रशासन से भोजन की गुणवत्ता सुधारने, नियमित नाश्ता और चाय उपलब्ध कराने तथा रहने की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। इस संबंध में रेलवे के जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका पक्ष सामने नहीं आ सका। मजदूरों को उम्मीद है कि शिकायत सार्वजनिक होने के बाद प्रशासन इस ओर गंभीरता से ध्यान देगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रूस में मारे गए युवक के परिजनों से मिले सांसद:रूस सरकार से मुआवजे की मांग की, कहा- भारत सरकार को भी पत्र लिखेंगे
    Next Article
    हाथरस में युवक ने की आत्महत्या:शराब की लत के चलते फांसी लगाई, उपचार के दौरान मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment