Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UP का प्रयागराज देश में सबसे गर्म, पारा 45.2°C पहुंचा:राजस्थान समेत 5 राज्यों के 14 शहरों में पारा 44°C पार; ओडिशा में सोमवार से स्कूल बंद

    3 hours ago

    1

    0

    देश के कई हिस्सों में लू का असर तेज होता जा रहा है। देश में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सबसे ज्यादा तापमान 45.2°C दर्ज किया गया। वहीं महाराष्ट्र के अकोला में पारा 45°C, अमरावती में 44.8°C रहा। राजस्थान समेत 5 राज्यों के 14 शहरों में पारा 44°C के पार जा चुका है। यूपी के आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में दोपहर 12 से 4 बजे मजदूरों के काम पर रोक है। कानपुर में 45 साल के सुनील कुमार की बाइक पर हीट स्ट्रोक से मौत हो गई। मौसम विभाग ने 17 जिलों में वार्म नाइट और 60 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया है। ओडिशा के 18 शहरों में पारा 40°C से ज्यादा दर्ज किया गया। झारसुगुड़ा में तापमान 44.8°C रहा। हीटवेव की स्थिति को देखते हुए ओडिशा सरकार ने सोमवार से राज्य के सभी स्कूल बंद करने की घोषणा की है। मध्य प्रदेश के 11 जिलों में लू का अलर्ट है। वहीं नर्मदापुरम जिले में स्कूलों की छुट्‌टी कर दी गई है। पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में हीटवेव चल रही है। यहां ऊना का तापमान 41.1°C पहुंच गया है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने शुक्रवार को लोगों को सलाह दी कि वे पूरे राज्य में बढ़ते तापमान के बीच सुबह 11 से दोपहर 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें। CM ने कहा कि लोगों को इस समय को सेल्फ-लॉकडाउन की तरह लेना चाहिए। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 26 अप्रैल: छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में हीटवेव चलने की संभावना है। आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, ओडिशा और तमिलनाडु में गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है। 27 अप्रैल: बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हीटवेव चलेगी। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, ओडिशा और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गर्म रातें (वार्म नाइट कंडीशन) रहने की भी आशंका है। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, गुजरात, गोवा, ओडिशा और तमिलनाडु में बहुत ज्यादा गर्म और उमस भरा मौसम हो सकता है। देशभर से गर्मी की तस्वीरें
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPL में आज दूसरा मैच राजस्थान vs हैदराबाद:इस सीजन दूसरी बार होगा सामना, दोनों टीमें टॉप-4 में शामिल
    Next Article
    ईरानी तेल व्यापार पर US का एक्शन, चीन की रिफाइनरी और 40 शिपिंग कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment