Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UP विधान परिषद की 11 सीटों पर मंगलवार सुबह 8 बजे से शुरू होगी Counting

    1 hour from now

    1

    0

    उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक चुनाव-2026 की मतगणना निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित निर्वाचन अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मतगणना मंगलवार को सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने निर्देश दिए कि मतगणना केंद्रों पर मतगणना समाप्त होने तक 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर ऑटो स्विच जनरेटर आदि भी उपलब्ध रखे जाएं, ताकि किसी भी परिस्थिति में मतगणना का काम बाधित न हो।उन्होंने मतगणना केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती, प्रक्रिया की निगरानी के लिए वीडियोग्राफी और सीसीटीवी की व्यवस्था तथा मतगणना में लगाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी समय से निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं। रिणवा ने बताया कि मतगणना केंद्रों में किसी अनधिकृत व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति न दी जाए और प्रत्येक मतगणना मेज पर पर्याप्त स्टेशनरी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने बताया कि एकल संक्रमणीय मत प्रणाली के तहत आनुपातिक प्रतिनिधित्व की व्यवस्था के कारण मतगणना में अधिक समय लगने की संभावना को देखते हुए पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आरक्षित ड्यूटी पर भी रखा जाए।रिणवा ने उम्मीदवारों को मतगणना अभिकर्ताओं की नियुक्ति संबंधी दिशा-निर्देशों की जानकारी देने और उनके लिए आवश्यक बैज की व्यवस्था करने को भी कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतगणना का पूरा काम निर्धारित नियमों और भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप कराया जाए तथा किसी भी तरह की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Jamia Millia Islamia में 8 नवंबर तक चलेंगी Online Classes, परीक्षाएं भी होंगी डिजिटल
    Next Article
    भ्रष्टाचार मामले में DMK के पूर्व मंत्री महेश पोय्यामोझी 6 नवंबर तक जेल भेजे गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment