Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UPPCS में DDU के स्टूडेंट्स ने लहराया परचम:पूजा तिवारी डिप्टी कलेक्टर और पुष्पराज मिश्रा बने डिप्टी जेलर

    2 hours ago

    1

    0

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के स्टूडेंट्स ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS) एग्जाम में बड़ी सफलता हासिल की है। रविवार देर रात जारी रिजल्ट के अनुसार जियोग्राफी डिपार्टमेंट की रिसर्चर पूजा तिवारी का सिलेक्शन डिप्टी कलेक्टर की पोस्ट पर हुआ है। वहीं एंसिएंट हिस्ट्री डिपार्टमेंट के पुष्पराज मिश्रा का सिलेक्शन डिप्टी जेलर के पोस्ट पर हुआ है। साल 2019-20 बैच के रिसर्चर पुष्पराज मिश्रा इस समय एंसीएंट हिस्ट्री डिपार्टमेंट में प्रो. राजवंत राव के गाइडेंस में शोध कार्य कर रहे हैं। प्रतिभाशाली छात्रों की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से विश्वविद्यालय के विभागों में खुशी और उत्साह का माहौल है। यह सफलता न केवल स्टूडेंट्स की कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है, बल्कि विश्वविद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन और उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण को भी दर्शाती है। कुलपति ने कहा- ऐसे स्टूडेंट्स पर गर्व है कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे छात्रों की यह उपलब्धि अत्यंत प्रेरणादायक है। यह दर्शाता है कि विश्वविद्यालय में प्रतिभा और परिश्रम को सही दिशा मिल रही है। हमें विश्वास है कि ये सभी छात्र अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। विश्वविद्यालय परिवार को इन पर गर्व है। विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. शांतनु रस्तोगी, डीएसडब्ल्यू प्रो. अनुभूति दुबे, प्रो. राजवंत राव, प्रो. शिवाकांत सिंह समेत अनेक शिक्षकों ने सफल अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। कौस्तुभ मणि त्रिपाठी बने असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास विभाग के शोधार्थी कौस्तुभ मणि त्रिपाठी का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के अंतर्गत असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) पद पर हुआ है। वे संत कबीर नगर जिले के निवासी हैं और वर्तमान में प्राचीन इतिहास विभाग में प्रो. राजवंत राव के निर्देशन में शोध कार्य कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ के रानीगंज से चार अभ्यर्थी PCS में चयनित:असिस्टेंट कमिश्नर, डिप्टी जेलर और एसडीएम पदों पर मिली सफलता
    Next Article
    मऊ के नए SP बने कमलेश बहादुर नियुक्त:49वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक के पद पर थे तैनात, मऊ के एसपी रहे इलामारन का एटा ट्रांसफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment