Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UPSI का पेपर खराब होने पर छात्रा ने खाया जहर:झांसी में दादा बोले- किराए पर रहकर कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रही थी

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी में UPSI (दरोगा) का पेपर खराब होने से एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया। वह किराए पर कमरा लेकर कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रही थी। उसने हाल ही में UPSI का एग्जाम दिया था, लेकिन पेपर अच्छा नहीं कर पाई थी। इसके बाद से वह काफी परेशान रहने लगी थी। इसी वजह से 16 अप्रैल (गुरुवार) को उसने जहर खा लिया। पड़ोसी ने उसकी हालत बिगड़ती देख तुरंत मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर परिजन भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के आंतिया तालाब के पास का है। ग्रेजुएशन के बाद तैयारी कर रही थी मृतका का नाम कामिनी (25) पुत्री प्रवेंद्र सिंह था। वह उल्दन कस्बे की रहने वाली थी। कामिनी के दादा लोकेंद्र सिंह ने बताया- मेरी पोती कामिनी ग्रेजुएशन कर चुकी थी। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। आंतिया ताल के पास अखिलेश कुमार की बिल्डिंग में वह किराए पर अकेली रहती थी। उसने हाल ही में यूपीएसआई का एग्जाम दिया था। पेपर खराब होने के कारण वह डिप्रेशन में थी। आठ दिन पहले ही वह घर से झांसी आई थी। तब उसने बताया था कि पेपर खराब होने से उसका मन नहीं लग रहा है। हमने उसे समझाया भी था। 16 अप्रैल को उसने अपने कमरे में जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने के बाद पड़ोसी किराएदार उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। सूचना मिलने पर हम लोग भी झांसी आ गए। यहां इलाज के दौरान आज मेरी पोती ने दम तोड़ दिया। कामिनी का शव देखकर मां बेसुध हो गई कामिनी तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। उसके एक भाई और दो बहनें हैं, जो पढ़ाई कर रहे हैं। पिता प्रवेंद्र सिंह ट्रक चालक हैं। शव देखकर कामिनी की मां बेहोश हो गई। कोतवाली थाना प्रभारी विद्यासागर सिंह ने बताया शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। छात्रा यहां रहकर पढ़ाई करती थी। पूरे मामले की जांच की जा रही है। ---------------------------- ये खबर भी पढ़िए… महिला अफसर बोलीं- फिरोजाबाद डीएम से डर लगता है:इंस्पेक्टर साहब मेरा सब खत्म हो गया, IAS अफसर को iPhone दिया था मेरे बचपन का सपना था अफसर बनकर लोगों की सेवा करना, लेकिन आज उसी काम को ईमानदारी से करने की सजा मिल रही है। न्याय मांगने पर कार्रवाई की धमकी देकर डराया जा रहा। मेरे चरित्र पर सवाल उठाए जा रहे। मुझे बाहर निकलने में डर लग रहा है। CM से अपील है कि अपने प्रदेश की महिला अफसर को न्याय दिलाएं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राहुल पर FIR का अपना आदेश हाईकोर्ट जज ने बदला:बिना नोटिस केस दर्ज करना सही नहीं माना; याचिकाकर्ता बोला- CJI से शिकायत करेंगे
    Next Article
    नोएडा में कबाड़ की गोदाम में लगी आग:दमकल की 3 गाड़ियों ने 45 मिनट में पाया काबू, कई किलोमीटर तक दिखा धुआं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment