Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UPTET के नाम पर फर्जी वेबसाइट:आयोग ने जारी की चेतावनी, फर्जीवाड़े पर होगी सख्त कार्रवाई

    1 hour ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)के अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आयोग के मुताबिक कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अभ्यर्थियों को ठगने और भ्रमित करने के उद्देश्य से एक फर्जी वेबसाइट बनाई गई है। ​फर्जी वेबसाइट से रहें सावधान आयोग के उपसचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि https://uptet2026.in/ नाम का एक यूआरएल (URL) इंटरनेट पर सक्रिय है। यह वेबसाइट दिखने में बिल्कुल आधिकारिक वेबसाइट जैसी ही है और इसमें आवेदन करने के सभी विकल्प भी दिए गए हैं, लेकिन यह पूरी तरह से फर्जी और भ्रामक है। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे केवल और केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upessc.up.gov.in/ के माध्यम से ही सूचनाएं प्राप्त करें। ​विधिक कार्यवाही की तैयारी ​आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस फर्जीवाड़े को लेकर आवश्यक कानूनी और विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे किसी भी अन्य अनधिकृत लिंक या पोर्टल पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें और न ही कोई शुल्क जमा करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजयुमो नेता योगेंद्र हिस्ट्रीशीटर घोषित:अलीगढ़ में 12 मार्च को हुई थी फायरिंग, वेश्यावृत्ति समेत 7 केस दर्ज
    Next Article
    IIT से आज मिलेगा स्पोर्टस कांप्लेक्स का अप्रूवल:पहले फेज में 70 करोड़ रुपए होंगे खर्च, इंडोर-आउटडोर गेम्स की सुविधा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment