Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उरई में अंबेडकर जयंती पर RSS का पथ संचलन:जालौन में सैकड़ों स्वयंसेवकों ने भाग लिया, बाबा साहब के योगदान को याद किया

    11 hours ago

    2

    0

    जालौन के उरई नगर में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने पथ संचलन का आयोजन किया। इसमें सैकड़ों स्वयंसेवकों ने अनुशासित तरीके से भाग लिया और डॉ. अंबेडकर के विचारों व योगदान को याद किया। यह पथ संचलन उरई शहर के सिटी सेंटर से शुरू होकर अंबेडकर चौराहे तक पहुंचा। संचलन शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से गुजरा, जहां स्थानीय नागरिकों ने इसका स्वागत किया। स्वयंसेवकों ने एकरूपता और अनुशासन का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि डॉ. अंबेडकर ने भारतीय संविधान का निर्माण कर देश को मजबूत लोकतांत्रिक आधार दिया। समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों को अधिकार दिलाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके विचार आज भी समाज को समानता, न्याय और एकता का मार्ग दिखाते हैं। पथ संचलन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी विभिन्न स्थानों पर तैनात थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।कार्यक्रम के समापन पर स्वयंसेवकों ने डॉ. अंबेडकर के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज में समरसता और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में अग्निशमन सेवा दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि:जागरूकता रैली निकालकर आग से बचाव का संदेश दिया गया
    Next Article
    UPTET 2026 के लिए 5.35 लाख ने कराया पंजीकरण:UPESSC का अनुमान, 25-30 लाख पहुंचेगी आवेदकों की संख्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment