Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उतरौला कोतवाल ने युवक को पीटा:बलरामपुर महोत्सव में वीडियो बनाने पर हुई घटना, विवाद का वीडियो आया सामने

    3 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर महोत्सव में उतरौला कोतवाल अवधेश राज सिंह द्वारा एक युवक को पीटने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। यह घटना महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन रविवार को हुई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोतवाल अवधेश राज सिंह ने मीडिया गैलरी में खड़े होकर मोबाइल से वीडियो बना रहे एक युवक को कुर्सी से घसीटा। इसके बाद उन्होंने युवक को लात मारी और थप्पड़ भी जड़े। इस दौरान उन्होंने मीडियाकर्मियों और आमजन से भी अभद्रता की। बलरामपुर महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में प्रभारी निरीक्षक उतरौला अवधेश राज सिंह की ड्यूटी लगाई गई थी। बताया गया है कि इससे पहले अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने उन्हें समझाया भी था, लेकिन उन पर कोई असर नहीं पड़ा। किसी से भी अभद्रता करने की बात से इनकार किया रात लगभग 11 बजे मंच से कलाकार के कहने पर लोग अपने मोबाइल का फ्लैश ऑन कर शो का वीडियो बना रहे थे। मीडिया गैलरी में खड़ा युवक भी वीडियो बना रहा था। इसी दौरान एक बड़े अधिकारी वहां से निकल रहे थे, तभी एसएचओ उतरौला ने युवक को खींचकर बाहर ले जाकर उस पर हमला किया। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने किसी से भी अभद्रता करने की बात से इनकार किया है। उनका कहना है कि उनकी ड्यूटी मंच के पास थी। वहीं, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने कहा है कि मामला संज्ञान में आया है और जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आनंद स्वरूप श्रीकृष्ण है परम सुख को देने वाले हैं:अयोध्या में इंद्रेश महाराज बोले- जन्म के बाद ब्रजवासी छह माह तक आनंद मनाते रहे
    Next Article
    UP पुलिस में 85 दरोगा इंस्पेक्टर बने:गाजियाबाद डीसीपी ऑफिस से सतीश कुमार और नोएडा कमिश्नरेट के PRO का प्रमोशन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment