Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उत्तर प्रदेश ग्रामीण प्रथमा बैंक में 4.28 लाख का गबन:संभल में पूर्व प्रबंधक समेत तीन पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

    1 hour ago

    1

    0

    चंदौसी में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की जनेटा शाखा में 4.28 लाख रुपये से अधिक के गबन का मामला सामने आया है। इस संबंध में बैंक के पूर्व प्रबंधक समेत तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। जनपद संभल की थाना बनियाठेर पुलिस को दी गई तहरीर में ग्रामीण प्रथमा बैंक के प्रबंधक विजय सिंह ने बताया कि पूर्व शाखा प्रबंधक शिवेंद्रपाल सिंह ने अनाधिकृत लेनदेन किए। उन्होंने क्रेडिट प्रविष्टियों को बाहरी व्यक्तियों के खातों में स्थानांतरित किया और फिर यूपीआई/नेफ्ट के माध्यम से आगे ट्रांसफर कर दिया। बैंक की आंतरिक जांच में कुल 90 अनाधिकृत लेनदेन का खुलासा हुआ। इन लेनदेनों की कुल राशि 4,28,683.21 रुपये है। सभी लेनदेन शिवेंद्रपाल सिंह की फाइनेंशियल आईडी का उपयोग करके 24 मई 2024 से 03 नवंबर 2025 के बीच किए गए थे। जांच में यह भी सामने आया कि 83 लेनदेनों से संबंधित कोई वाउचर उपलब्ध नहीं है। कुल 90 लेनदेनों में से 73 प्रविष्टियों की 2,88,829.83 रुपये की राशि मोहम्मद आदिल के बचत खाते में जमा की गई। इसी तरह, 6 प्रविष्टियों की 61,550 रुपये की राशि मोहम्मद सादिक के खाते में और 5 प्रविष्टियों की 7,803.38 रुपये की राशि सरफराज के बचत खाते में जमा की गई। शेष 6 प्रविष्टियों की 70,500 रुपये की राशि शिवेंद्रपाल सिंह ने नकद निकाली। मोहम्मद आदिल और मोहम्मद सादिक के खातों में स्थानांतरित की गई राशि को बाद में संदिग्ध डेबिट प्रविष्टियों के माध्यम से अन्य खातों में भेज दिया गया। कई प्रविष्टियों में शिवेंद्र का नाम भी दर्ज है, जिससे मिलीभगत की संभावना स्पष्ट होती है। आरोप है कि पूर्व शाखा प्रबंधक शिवेंद्रपाल सिंह ने मोहम्मद आदिल और मोहम्मद सादिक के साथ मिलकर इस कृत्य को अंजाम दिया। इस घटना से बैंक को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ उसकी साख और ग्राहकों के विश्वास पर भी असर पड़ा है। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि शाखा प्रबंधक की तहरीर के आधार पर पूर्व शाखा प्रबंधक शिवेंद्र पाल सिंह, मो. आदिल और मो. सादिक (पता अज्ञात) के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली होम्योपैथिक अस्पताल में डॉक्टर अनुपस्थित:सुबह से खाली कुर्सी, मरीज इलाज के लिए परेशान
    Next Article
    उन्नाव गंगाघाट पुल पर युवक ने कूदने का प्रयास किया:राहगीरों ने बचाई जान, पत्नी से परेशान होकर उठा रहा था कदम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment