Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उत्तराखंड के पूर्व CM तीरथ सिंह रावत एटा पहुंचे:बेटी के जन्मोत्सव में शामिल, बोले- इस बार बंगाल फतह होगा

    2 hours ago

    2

    0

    उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत रविवार को एटा जनपद पहुंचे। उन्होंने भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री राजू आर्य के मरहरा रोड स्थित आवास पर आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम में शिरकत की। यह कार्यक्रम राजू आर्य की बेटी के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित किया गया था, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री ने परिवार को शुभकामनाएं दीं और बच्ची के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर भाजपा समर्थकों ने फूल-मालाओं और पुष्प वर्षा के साथ उनका भव्य स्वागत किया। एटा के भाजपा जिलाध्यक्ष और मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री का फूल-मालाओं और प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में तीरथ सिंह रावत ने कहा कि एटा उनके लिए नया जिला नहीं है। वह पहले भी कई बार यहां आ चुके हैं और उनके कई कार्यक्रम हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि वह केंद्र की ओर से राजू आर्य के बुलावे पर इस कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उन्होंने बच्ची को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पश्चिम बंगाल की राजनीति और आगामी चुनावों पर पूछे गए सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी की लहर है। उन्होंने कहा कि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों पर भरोसा जता रही है। रावत ने आगे कहा कि बंगाल की जनता अब परिवर्तन चाहती है और वहां शांति एवं बेहतर कानून व्यवस्था की उम्मीद कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि "इस बार बंगाल फतह होगा।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    शहर में 2 घंटे में 31 मिमी बारिश:40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं, जलजमाव से लोग परेशान
    Next Article
    जौनपुर में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र रैकेट की जांच:महाराष्ट्र, राजस्थान और बिहार पुलिस ने भी शुरू की पड़ताल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment