Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उदयपुर में पुष्पा फिल्म की हीरोइन की शादी, PHOTOS:रश्मिका ने साउथ स्टार विजय संग फेरे लिए; तेलुगु-कोडवा रीति-रिवाज से रस्में हुईं

    14 hours ago

    1

    0

    पुष्पा फिल्म की हीरोइन रश्मिका मंदाना और साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने गुरुवार को उदयपुर में शादी की। रश्मिका मंदाना कर्नाटक के कोडवा और विजय देवरकोंडा तेलुगु के हिंदू परिवार से आते हैं। इस वजह से सुबह तेलुगु और शाम को कोडवा रीति-रिवाज से रस्में हुईं। शादी के बाद रश्मिका और विजय ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर की। रश्मिका ने लिखा कि Hi my loves, introducing to you now 'My Husband', यानी मेरे प्रिय लोगों, आपको अपने पति से मिलवाती हूं। वहीं विजय देवरकोंडा ने लिखा- उसे इस तरह मिस किया कि अगर वह आस-पास होती तो मेरा दिन बेहतर होता। अगर वह मेरे सामने बैठी होती तो मेरा खाना ज्यादा हेल्दी लगता। अगर वह मेरे साथ वर्कआउट करती तो मेरा वर्कआउट ज्यादा मजेदार और कम सजा वाला होता। जैसे मुझे उसकी जरूरत थी- बस घर जैसा और शांति महसूस करने के लिए, चाहे मैं कहीं भी रहूं। इससे पहले रश्मिका के माता-पिता ने दूल्हे के परिवार को नारियल, पान के पत्ते, फल, मिठाई और हल्दी-कुमकुम भेंट किए। इसके बाद विजय की मां माधवी देवरकोंडा ने रश्मिका को खानदानी चूड़ियां भेंट कीं। शादी की 8 फोटोज… रश्मिका ने फोटो के साथ एक लंबा मैसेज विजय देवरकोंडा के लिए लिखा… वो आदमी जिसने मुझे, सिखाया कि सच्चा प्यार कैसा होता है, वो आदमी जिसने मुझे, दिखाया कि शांति में रहना कैसा होता है, वो आदमी जिसने मुझे, हर दिन कहा कि बड़े सपने देखना बिल्कुल ठीक है और लगातार मुझसे कहा कि मैं उससे कहीं ज्यादा हासिल कर सकती हूं, जितना मैं सोच भी नहीं सकती। वो आदमी जिसने, मुझे कभी ऐसे नाचने से नहीं रोका जैसे कोई देख नहीं रहा हो.. वो आदमी जिसने मुझे, दिखाया कि दोस्तों के साथ घूमना सबसे अच्छी चीज है और यकीन मानिए मैं इस आदमी पर एक किताब लिख सकती हूं! मैं वो औरत बन गई हूं, जिसका मैंने हमेशा सपना देखा था, क्योंकि तुमने उसे वो बनाया जो वो आज है। मैं सच में धन्य हूं। विज्जू, तुम्हारे लिए मेरी भावनाओं को बताने के लिए मेरे पास हमेशा शब्द कम पड़ जाते हैं। मैंने हमेशा तुमसे यही कहा है। लेकिन तुम्हें पता है, अचानक मेरी सारी उपलब्धियां, संघर्ष, खुशी, दुख, आनंद, जिंदगी - सब कुछ अब बहुत ज्यादा समझ में आने लगा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि मेरे पास तुम हो मैं बहुत उत्साहित हूं, आपकी पत्नी कहलाने के लिए। अब पूरी पार्टी का समय है चलो साथ में सबसे अच्छी जिंदगी बिताते हैं। आई लव यू मंडप को कच्चे केले और उसके बड़े पत्तों से सजाया उदयपुर के होटल मेंमेटोस एकाया में शादी की रस्मों के लिए गुलाब, आर्किड, ट्यूलिप फूलों से सजावट की गई। कच्चे केले और उसके बड़े पत्तों से मंडप को सजाया गया है। आज सुबह 8 बजे से ही रस्में होना शुरू हो गई थी। शादी के बाद दूल्हे के परिवार के लोग होटल के बाहर आए और मिठाई बांटकर गए। बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुके दूल्हा-दुल्हन रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। रश्मिका रणवीर कपूर के अपोजिट फिल्म एनीमल में मेन लीड थी। वहीं विजय ने बॉलीवुड की 'लाइगर' नाम की फिल्म में काम किया है। बता दें कि दुल्हन रश्मिका को 'नेशनल क्रश' के नाम से भी जाना जाता है। शादी के फंक्शन की 4 PHOTOS आज होगी डीजे नाइट शादी में इवनिंग डीजे नाइट होगी। इसके लिए डीजे गणेश (गणेश रंगनाथन) आज उदयपुर पहुंच गए हैं। गणेश ने ईशा अंबानी, शाहरुख खान समेत कई हाई-प्रोफाइल परिवारों की पार्टी में गाने बजाए हैं। दूल्हा-दुल्हन की हल्दी और मेहंदी की रस्म भी कल (बुधवार) हुई थी। हल्दी की फोटो भी दोनों ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की थी। खाने में साउथ इंडियन-पंजाबी और जापानी डिशेज शादी को दोनों स्टार्स की तरफ से काफी निजी रखा गया। दोनों के परिवार, रिश्तेदार और केवल खास दोस्तों को मिलाकर करीब 200 मेहमान ही शादी में शामिल हुए। मेहमानों के लिए खाने में साउथ इंडियन और पंजाबी खाने के साथ ही जापानी डिशेज बनाई गई। दोनों के केवल खास दोस्त शादी में शामिल दोनों की शादी में केवल उनके खास दोस्त शामिल होने आए हैं, जिसमें तेलुगु एक्टर-डायरेक्टर राहुल रविंद्रन, फिल्म प्रोड्यूसर-डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा, साउथ इंडियन फिल्मों की एक्ट्रेस आशिका रंगनाथ, तेलुगु फिल्मों के डायरेक्टर तरुण भास्कर, एक्ट्रेस ईशा रेब्बा और स्टाइलिस्ट श्रव्या वर्मा के नाम शामिल हैं। सभी हल्दी और मेहंदी सेरेमनी में भी शामिल थे। शादी में नो फोन पॉलिसी को फॉलो किया जा रहा है। दूल्हा-दुल्हन 4 दिन से उदयपुर में दूल्हा-दुल्हन 23 फरवरी को अपने वेडिंग डेस्टिनेशन पर आ गए थे। दोनों ने 23 और 24 फरवरी को प्री-वेडिंग पार्टी की थी। हार्दिक पंड्या और नुपूर सेनन की शादी दो रीति-रिवाज से हुई इससे पहले उदयपुर में इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और ​बॉलीवुड एक्ट्रेट कीर्ति सेनन की छोटी बहन नुपूर सेनन की शादी दो अलग-अलग रीति रिवाजों से हुई थी। हार्दिक पंड्या ने पहले क्रिश्चियन और बाद में हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी। इसी तरह कीर्ति सेनन और स्टेबिन बेन भी ​पहले क्रिश्चियन और बाद में हिंदू रीति रिवाज से विवाह के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी 5 स्टार होटल रैफल्स में हुई थी। --- विजय-रश्मिका की शादी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए- एक्टर विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की हल्दी की रस्म हुई:म्यूजिक पार्टी में साथ में किया डांस, शादी में शामिल होने आए 'एनिमल' के डायरेक्टर उदयपुर में एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की 25 फरवरी को हल्दी सेरेमनी हुई थी। (पढ़िए पूरी खबर) विजय-रश्मिका ने शादी से पहले खेला क्रिकेट मैच, दूल्हा-दुल्हन की टीम रही आमने-सामने; पूल पार्टी भी की साउथ इंडियन फिल्मों के एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की रस्में 24 फरवरी से शुरू हो गई थीं। दूल्हा और दुल्हन ने होटल में अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट मैच खेला था। (पूरी खबर पढ़ें) शादी के लिए रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा उदयपुर पहुंचे, 26 फरवरी को ITC मोमेंटोज होटल में फेरे लेंगे साउथ इंडियन फिल्मों के एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 23 फरवरी को उदयपुर पहुंच गए थे। यहां से सीधे होटल के लिए रवाना हुए थे। (पढ़िए पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    Rashmika-Vijay Wedding: ‘अपनी बेस्ट फ्रेंड को पत्नी बना लिया…’; रश्मिका-विजय की शादी की तस्वीरें आईं सामने, SEE PICS
    Next Article
    भक्ति के अंधेरे चेहरे पर सिहरनभरी कहानी:‘चरक: फेयर ऑफ फेथ’ का ट्रेलर रिलीज; 6 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment