Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उधम सिंह के जेल से रिहा होने पर पुलिस अलर्ट:मेरठ और वेस्ट यूपी में गैंगवार का खतरा बढ़ा, करीबियों पर भी रखी जाएगी नजर

    2 hours ago

    2

    0

    मेरठ और वेस्ट यूपी का कुख्यात माफिया उधम सिंह करीब 4 साल 8 माह 5 दिन बाद जेल से जमानत पर रिहा हो गया है। उन्नाव जेल से रिहाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुराने गैंग विवादों को देखते हुए वेस्ट यूपी में संभावित गैंगवार की आशंका जताई जा रही है, जिसके चलते मेरठ समेत आसपास के जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उधम सिंह की रिहाई के बाद उसके पुराने प्रतिद्वंद्वी गैंग सक्रिय हो सकते हैं। खासतौर पर योगेश भदौड़ा गैंग के साथ उसकी पुरानी दुश्मनी को देखते हुए किसी बड़ी वारदात की आशंका जताई जा रही है। यही वजह है कि सरधना सर्किल के करनावल, भदौड़ा और आसपास के गांवों में पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई है। घर नहीं पहुंचा उधम सिंह रिहाई के बाद उधम सिंह अपने करनावल स्थित घर नहीं पहुंचा है। पुलिस को आशंका है कि वह उत्तराखंड या पंजाब में कहीं ठिकाना बना सकता है। उसकी लोकेशन और गतिविधियों पर नजर रखने के लिए खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है। 2021 में रंगदारी और धमकी का मामला उधम सिंह को 20/21 जुलाई 2021 को करनावल स्थित इंडियन बैंक शाखा में शाखा प्रबंधक गौरव राजपूत और स्टाफ को धमकाने और रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में सरूरपुर थाने में नामजद मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसके बाद 22 जुलाई को उसे जेल भेजा गया था। बाद में सुरक्षा कारणों से उसे उन्नाव जेल शिफ्ट कर दिया गया था। करीबियों पर नजर, पुलिस सतर्क उधम सिंह की रिहाई के बाद पुलिस ने उसके करीबियों और सहयोगियों की गतिविधियों पर भी निगरानी बढ़ा दी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि जेल से निकलने के बाद वह किन लोगों के संपर्क में है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में मां काली की शोभायात्रा की अनुमति मिली:सांसद सतीश गौतम ने शांति व्यवस्था की गारंटी ली, पुराने रास्ते से जाएंगे
    Next Article
    गाजियाबाद में आज हल्के बादल छाए:बीच बीच में कभी धूप तो कभी मौसम सुहाना रहेगा, तापमान भी गिरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment