Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उधार सिगरेट देने से मना करने पर युवक पर हमला:लखनऊ में नशे में धुत दबंगों ने बेल्ट से पीटा, सिर फूटा

    2 hours ago

    1

    0

    पारा थाना क्षेत्र में उधार सिगरेट देने से मना करने पर एक युवक पर बेल्ट से हमला किया गया। नशे में धुत आरोपियों ने पान की दुकान पर बैठे युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। यह घटना पारा थाना क्षेत्र के कुंदन विहार डिप्टी खेड़ा इलाके में हुई। पीड़ित नितिन चौरसिया ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पान की दुकान पर बैठे थे। तभी मानस नामक युवक, जो कथित तौर पर शराब के नशे में था, वहां आया और उनसे उधार में सिगरेट मांगने लगा। चाचा ने भी किया हमला नितिन के मना करने पर मानस भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ने पर मानस ने बेल्ट निकालकर नितिन पर हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान मानस के चाचा विनोद भी मौके पर मौजूद थे और उन्होंने भी हमलावर का साथ दिया। पीड़ित के अनुसार, हमले में उसके सिर पर बेल्ट से कई वार किए गए, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और खून बहने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया। घायल नितिन ने बाद में थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दी। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इलाके में ऐसी घटनाएं अक्सर होती रहती हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है। उन्होंने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शॉर्ट सर्किट से 25 बीघा गेहूं की फसल जली:रायबरेली के खेतों में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
    Next Article
    उन्नाव में पड़ोसी ने युवक को गोली मारी:अभद्रता के बाद किया हमला, 5 पड़ोसियों पर मारने पीटने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment