Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऊधम सिंह नगर में होटल में बुलाकर महिला से रेप:पति को दिखाया अश्लील वीडियो, अजमेर में कराया धर्म परिवर्तन, केरल भागने से पहले आरोपी गिरफ्तार

    19 hours ago

    1

    0

    ऊधम सिंह नगर के दिनेशपुर में एक महिला ने शारीरिक शोषण, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्म परिवर्तन कराने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि पहले उससे फोन पर दोस्ती की गई, फिर जबरन शारीरिक संबंध बनाकर आपत्तिजनक वीडियो तैयार किया गया। इसके बाद वीडियो वायरल करने और परिजनों को दिखाने की धमकी देकर उसका शोषण किया जाता रहा। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी उसे जुलाई में अजमेर शरीफ दरगाह ले गया, जहां उसका धर्म परिवर्तन कराकर नाम रजिया रख दिया गया। उसने धोखे से प्रतिबंधित मांस खिलाने और धर्म परिवर्तन के बाद अमानवीय व्यवहार करने का आरोप भी लगाया है। पुलिस ने मामले में शादाब को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी दिल्ली के रास्ते केरल भागने की कोशिश कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर उसे रुद्रपुर-गदरपुर हाईवे से पकड़ा गया। अब पुलिस आरोपी की पिछली गतिविधियों और मामले में अन्य लोगों की संभावित भूमिका की जांच कर रही है। फोन पर की दोस्ती एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि महिला ने 27 अक्टूबर 2026 को शिकायत में बताया कि आरोपी शादाब पुत्र इस्लाम (29), निवासी ग्राम भौली सरदार नगर, थाना अमरिया, जिला पीलीभीत, उत्तर प्रदेश ने फोन पर उससे दोस्ती की थी। बाद में जन्मदिन मनाने के बहाने उसे एक होटल ले गया। आरोप है कि वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और आपत्तिजनक वीडियो बना ली। महिला का आरोप है कि आरोपी शादाब वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल करने लगा और बार-बार शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता था। विरोध करने पर बदनाम करने, वीडियो सोशल मीडिया पर डालने और जान से मारने की धमकी देता था। महिला के पति को दिखाया वीडियो शिकायत के अनुसार, एक बार आरोपी के बुलाने पर महिला नहीं गई तो उसने कथित तौर पर वीडियो उसके पति को दिखा दी। इसके बाद परिवार में विवाद हुआ और महिला का तलाक हो गया। आरोपी ने उसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी भी दी। अजमेर ले जाकर कराया धर्म परिवर्तन शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि जुलाई में आरोपी उसे अजमेर शरीफ दरगाह ले गया, जहां उसका धर्म परिवर्तन कराकर नाम रजिया रख दिया। उसने धोखे से प्रतिबंधित मांस खिलाने और धर्म परिवर्तन के बाद अमानवीय व्यवहार करने का आरोप भी लगाया है। पुलिस इन आरोपों की जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 4 टीमें की गठित एसएसपी अजय गणपति ने मामले का संज्ञान लेकर एसपी सिटी रुद्रपुर और क्षेत्राधिकारी पंतनगर की निगरानी में दिनेशपुर पुलिस की चार टीमें बनाईं। महिला की शिकायत पर दिनेशपुर थाने में एफआईआर संख्या 179/26 दर्ज की गई। इसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 और 351(3), और उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3 और 5 लगाई गई हैं। मामले की जांच महिला पुलिस अधिकारी को सौंपी गई है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर आरोपी की पिछली गतिविधियों और मामले में अन्य लोगों की संभावित भूमिका की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश के लिए 'राजा' ने रखा करवा चौथ का व्रत:2027 तक बम-बम करेंगे रविकिशन, अफसरों ने करवाई दंडवत यात्रा
    Next Article
    यूपी में अधिक सीटें जीतकर भी सपा से हारी भाजपा:अखिलेश को 3,123 ज्यादा वोट मिले; ग्रेजुएट युवाओं ने दिया साथ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment