Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'वो लोग जानवर हैं, उनका एनकाउंटर हो':ब्लेड हमले में महिला को 25 टांके लगे, बोली - बहनोई का प्राइवेट पार्ट काटने की कोशिश की

    5 hours ago

    1

    0

    वो लोग जानवर है, उनका तो सीधे एनकांउटर होना चाहिए… वो (आदिल) थाने में कह रहा था कि छूट कर आऊंगा तो फिर यही करूंगा हाल। आदिल और जीशान मेरे घर के बाहर आकर शराब पीता, सिगरेट का धुंआ उड़ाता था। मैने मना किया तो गाली गलौज करने लगा। पुलिस से शिकायत की, जिस पर वह हम लोगों से रंजिश रखने लगा था। मैं अपनी छोटी बहन और बेटी के साथ करीब साढ़े 6 बजे बाजार जा रही थी, तभी बारादेवी मंदिर की ओर से एक ऑटो बहुत तेज स्पीड में आया, जिससे हम लोग बाल–बाल बच गए। ऑटो 10 कदम आगे ही पहुंचा था कि वह अनियंत्रित होकर पलट गया। हम लोग दौड़ कर देखने पहुंचे कि कोई घायल तो नही हुआ। जब हमने कहा- दिखता नहीं है तभी जीशान ने मुझ पर ब्लेड से हमला कर दिया। ये बातें कच्ची बस्ती की रहने वाली रानी ने कही। रानी पर ऑटो सवार ने हमला कर चेहरा खराब कर दिया। बीच-बचाव करने पर बहनोई गौरव के साथ मारपीट की। उसका प्राइवेट पार्ट काटने की कोशिश की। रानी ने बताया- मुझ पर ब्लेड से हमला होता देख बेटी पलक और छोटी बहन प्रीति बचाने पहुंची तो ऑटो सवार आदिल ने उन दोनों पर भी हमला कर दिया। बीच–बचाव करने पर बहनोई गौरव के साथ मारपीट कर उसके प्राइवेट पार्ट में काटने की कोशिश की। इसके बाद मेरे पति के पेट पर ब्लेड से हमला कर दिया। जूही पुलिस बोली- हमारे एरिया का मामला नहीं है ऑटो सवार एक अन्य युवक बैठ कर तमाशा देख रहा था, मैने उससे कहा कि इन लोगों को समझाओ तो वह बोला– मैं किसी को नहीं समझाऊंगा। हम लोग लहुलूहान हालत में जान बचाकर भागते हुए जूही थाने पहुंचे। यहां पुलिसवालों ने कहा- यह मामला हमारे एरिया का नहीं है। आप लोग किदवई नगर थाने जाओ। मेरी बहन खून से लथपथ थाने के बाहर काफी देर रोई, फिर दो पुलिस वाले किदवई नगर थाने से मौके पर पहुंचे, तब जाकर हम लोगों की जान बची है। उन्होंने बताया कि मेरे चेहरे में 25 टांके लगे है। हम पर हमला करने वालों में से दो महिला और एक युवक अभी भी फरार है। हम मदद मांग रहे थे, कोई आगे नही आया वहीं हमले के बाद रानी की बेटी पलक घर में भी खुद को डरा हुआ महसूस कर रही थी। उसने कहा- ऑटो सवार तीनों युवकों ने शराब पी रखी थी, ऑटो पलटने के बाद हम लोग उसकी हेल्प करने पहुंचे थे। मेरी मम्मी ने सिर्फ इतना कहा कि देख कर नहीं चला पाते हो, बस इतने में ही युवकों ने गाली–गलौज करते हुए हम लोगों पर हमला कर दिया। हम लोग सबसे मदद मांग रहे थे, लेकिन कोई आगे नहीं आया। वो लोग हम लोगों को पुलिस के पास जाने नहीं दे रहे थे। हमले के दौरान आरोपियों के घर की महिलाएं भी आ गईं, हम लोगों से पुरानी रंजिश का बदला लिया गया है। आदिल और जीशान को पुलिस ने भेजा जेल घायल प्रीति ने बताया कि हम अपनी बहन के घर घूमने आए थे। उस समय मैं अपनी बहन से थोड़ी दूर पर थी। एक जगह मैने देखा कि बहुत भीड़ लगी हुई है, मैं वहां अपनी बहन को ढूंढती हुई पहुंची तो देखा कि वो लोग मेरी बहन को मार रहे थे। बहन को बचाने में मुझे और मेरे पति गौरव पर भी ब्लेड से हमला कर दिया गया। इस मामले में डीसीपी साउथ ने बताया कि आरोपी आदिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। जीशान को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। अब पूरा मामला जानिए एन-ब्लाक कच्ची बस्ती की रहने वाली पीड़ित रानी गुरुवार शाम को बाजार जा रही थी। उनके साथ उनकी बेटी पलक, गौशाला के पास रहने वाली बड़ी बहन राधा, किदवई नगर की छोटी बहन प्रीति और पति गौरव के साथ बाजार जा रही थीं। वह घर से निकलकर जूही थाने के सामने गली से मुख्य मार्ग पर पहुंची, तभी विपरीत दिशा से ऑटो चालक स्टंटबाजी करते हुए बगल से निकला। वह सड़क पर लहराकर, आड़ा-तिरछा ऑटो चला रहा था, जिससे वह बाल-बाल बचीं। उन्होंने पीछे से नाराजगी जताई, इसके कुछ देर में ही थोड़ी दूर जाकर ऑटो पलट गया। उनके विरोध जताने पर बस्ती का ऑटो चालक आदिल, उसके साथी जीशान व मो. समीर ने गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। बहनोई गौरव ने विरोध किया तो सभी मिलकर पीटने लगे। अन्य परिजनों ने बीच-बचाव किया तो आरोपी ब्लेड निकालकर हमलावर हो गए। जिस पर रानी के 25 टांके लगे हैं। प्रीति के गाल पर 10 टांके आए। पलक के बाएं हाथ में चोट है। पता चलने पर आरोपी पक्ष से महिलाएं भी आकर मारपीट करने लगी थीं। आरोपियों की तरफ से किसी ने राधा की उंगली में काट लिया। महिलाओं के लहुलूहान होने की खबर पाकर उनके पक्ष से लोग पहुंचे, तब जाकर विवाद कुछ शांत हुआ। डॉयल112 पर सूचना देने के बाद भी करीब एक घंटे बाद पुलिस पहुंची, तब तक ब्लेड से हमला करने वाले भाग चुके थे। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… कानपुर में महिला बोली- मेरा पति नपुंसक, सुहागरात नहीं मनी:अमीरी दिखाकर शादी की, कहता है- किसी को बताया तो जान से मार दूंगा ‘मैं आज तक सुहागरात नहीं मना सकी। मेरा पति नपुंसक है। बोलता है कि अगर किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। ससुराल वाले भी मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं।’ ये आरोप कानपुर की एक महिला ने अपने पति पर लगाए। उसने पति समेत 3 लोगों पर FIR दर्ज कराई। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाशिवरात्रि आज, सुबह जल्दी शुरू हो जाएगा शुभ मुहूर्त, नोट कर लें टाइमिंग
    Next Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:IIT में वैलेंटाइन डे पर लैब टेक्नीशियन का सुसाइड, बेटे के सामने मां को डंपर ने कुचला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment