Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वैभव 18 गेंद पर 31 रन बनाकर आउट:पहली गेंद पर जड़ा चौका, 5वें ओवर में मिला जीवनदान; पिछले मैच में 15 गेंदों में 50 रन बनाए थे

    12 hours ago

    1

    0

    IPL के 9वां मैच गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला खेला जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। राजस्थान से यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग के लिए आए। वैभव ने मोहम्मद सिराज के खिलाफ अपनी पहली गेंद पर चौका लगाकर खाता खोला। वहीं, सिराज के चौथे गेंद पर भी वैभव ने चौका जड़ा, पहले ओवर में 2 चौके जड़े। वैभव 18 गेंद पर 31 रन बनाकर आउट हो गए। पांचवें ओवर में वैभव सूर्यवंशी को जीवनदान मिला। विकेटकीपर जोस बटलर से वैभव का मुश्किल कैच छूट गया। हालांकि, वैभव ने अगली गेंद पर पॉइंट की दिशा में छक्का लगाया। आज की मैच में सभी की निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर थी। हालांकि, 7वें ओवर में ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच हो गए। बता दें कि पिछले मैच में CSK के खिलाफ मात्र 15 गेंदों में 50 रन बनाए थे और 17 गेंदों पर 52 रन। जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल थे। यह राजस्थान के लिए वैभव की दूसरी सबसे तेज फिफ्टी है। वहीं, आईपीएल में फास्टेस्ट 50 में वैभव 5वें नंबर पर पहुंच गए हैं। टॉप पर यशस्वी जायसवाल हैं, जिन्होंने 2023 में कोलकाता के खिलाफ सिर्फ 13 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर्स: रवि बिश्नोई, लुहान-ड्रे प्रिटोरियस, शुभम दुबे, बृजेश शर्मा, रवि सिंह। गुजरात टाइटंस: कुमार कुशाग्र, साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान (कप्तान), कागिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। इम्पैक्ट प्लेयर्स: शाहरुख खान, जेसन होल्डर, मानव सुथार, अनुज रावत, जयंत यादव। वैभव ने सिक्स लगाकर की थी फिफ्टी पूरी चेन्नई के खिलाफ मैच खेलने आए वैभव का पहली ही गेंद पर कैच छूट गया था। वैभव सूर्यवंशी अपनी पहली बॉल पर बड़ा शॉट खेल गए, गेंद हवा में थी। कार्तिक शर्मा गेंद के नीचे आए, लेकिन कैच नहीं पकड़ सके। अगली गेंद पर सूर्यवंशी ने छक्का लगा दिया था। वैभव ने आखिरी ओवर में 6 लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की थी। इस मैच के दौरान इंट्रेस्टिंग मोमेंट भी देखने को मिला। CSK से डेब्यू करने आए कार्तिक शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी के जूतों की लेस बांधी थी। IPL में सबसे कम उम्र के शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं वैभव पिछले सीजन के आईपीएल ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी को 1.10 करोड़ रुपए में खरीदा था। उस समय उनकी उम्र महज 13 साल 8 महीने थी, जिससे वे ऑक्शन में बिकने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। इस साल टीम ने उन्हें रिटेन किया है। आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया था वैभव सूर्यवंशी पिछले सीजन में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने थे। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही केवल 35 गेंदों में तूफानी शतक जड़ा था। इसी के साथ वो क्रिस गेल के बाद दूसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बने थे। वैभव सूर्यवंशी ने अपने आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPL में गुजरात vs राजस्थान:यशस्वी ने फिफ्टी लगाई, वैभव 31 रन बनाकर आउट; रॉयल्स की सेंचुरी पूरी
    Next Article
    Shubman Gill: गुजरात वर्सेस राजस्थान मैच से क्यों बाहर हुए शुभमन गिल? IPL 2026 के बीच GT को लगा बड़ा झटका

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment