Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वैभव सूर्यवंशी के टी-20 में सबसे तेज 100 छक्के:गुजरात की सबसे बड़ी IPL जीत; जडेजा ने बटलर का विकेट जेब में डाला

    20 hours ago

    2

    0

    गुजरात ने शनिवार को राजस्थान को 77 रन से हराकर IPL इतिहास की अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की। जयपुर में खेले गए मैच में राजस्थान के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सबसे तेज 100 टी-20 छक्के पूरे करने का रिकॉर्ड बनाया। रवींद्र जडेजा ने जोस बटलर का विकेट लेने के बाद जेब में डालने वाला खास सेलिब्रेशन भी किया। राजस्थान-गुजरात मैच के टॉप रिकॉर्ड्स 1. 100 छक्कों के लिए वैभव ने खेली 514 गेंद इस मैच में राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी ने टी-20 में सबसे तेज 100 छक्के पूरा करने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने पहले ही ओवर में यह उपलब्धि हासिल की। वैभव ने 514 गेंदों में 100 छक्के पूरे कर वेस्टइंडीज के किरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा। पोलार्ड ने 843 गेंदें खेली थीं। 2. आर्चर ने सबसे लंबे IPL ओवर के रिकॉर्ड की बराबरी की मैच का पहला ओवर राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर ने डाला। इस ओवर को पूरा करने में उन्हें 11 गेंदों लग गईं। इस ओवर में उन्होंने 4 वाइड और एक नो-बॉल सहित 18 रन दिए। यह IPL इतिहास का संयुक्त रूप से सबसे लंबा ओवर भी रहा। 3. गुजरात ने राजस्थान को 77 रन से हराया, सबसे बड़ी जीत गुजरात ने रनों के अंतर से अपनी अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की। पिछला रिकॉर्ड 62 रन का था। यहां से मोमेंट्स पढ़िए 1. पिंक प्रॉमिस के तहत पिंक जर्सी में उतरी राजस्थान राजस्थान की टीम गुजरात के खिलाफ ऑल पिंक जर्सी में उतरी। टीम ने पिंक प्रॉमिस अभियान के तहत यह जर्सी पहनी। राजस्थान रॉयल्स पिछले कुछ सीजन से IPL में एक मैच पिंक जर्सी में खेलती है। यह पहल ग्रामीण राजस्थान की महिलाओं की मदद के लिए है। इसके तहत हर सिक्स पर रॉयल्स अपने स्पॉन्सर के साथ मिलकर छह घरों में सोलर लाइट लगाती है। 2. जडेजा की बॉल पर गिल को जीवनदान, छक्का मिला 12वें ओवर में रवींद्र जडेजा की गेंद पर शुभमन गिल को जीवनदान के साथ छक्का मिला। जडेजा की लेग स्टंप पर स्लॉट गेंद पर गिल ने एक घुटने पर बैठकर बड़ा शॉट खेला। गेंद डीप मिडविकेट पर शिमरॉन हेटमायर के पास गई, लेकिन वह कैच नहीं पकड़ सके और गेंद बाउंड्री पार चली गई। 3. जडेजा ने बटलर को कैच कराया, विकेट जेब में डालने का इशारा किया 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर रवींद्र जडेजा ने जोस बटलर को डोनोवान फरेरा के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद जडेजा ने विकेट जेब में डालने का इशारा किया। दोनों के बीच 12 भिड़ंत में जडेजा ने बटलर को 3 बार आउट किया है। बटलर ने जडेजा की 66 गेंदों पर 82 रन बनाए हैं। 4. राशिद ने जुरेल-फरेरा को बोल्ड किया राजस्थान की पारी के 8वें ओवर में राशिद खान ने ध्रुव जुरेल और डोनोवन फरेरा को बोल्ड किया। तीसरी गेंद पर जुरेल 24 रन बनाकर आउट हुए। चौथी गेंद पर फरेरा ने चौका लगाकर खाता खोला। पांचवीं गेंद पर राशिद ने फरेरा को बोल्ड कर दिया। फरेरा 4 रन बनाकर आउट हुए। ---------------------------------------------------------- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL- गुजरात की लगातार चौथी जीत; राजस्थान को 77 रन से हराया गुजरात टाइटंस ने शनिवार को IPL में लगातार चौथी जीत हासिल की। टीम ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रन के अंतर से हराया। गुजरात के राशिद खान ने 33 रन देकर 4 विकेट झटके। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    IPL का गणित-गुजरात लगातार चौथी जीत से नंबर-2 पर:राजस्थान 5वें स्थान पर; मुंबई और लखनऊ पर प्लेऑफ रेस से बाहर होने का खतरा
    Next Article
    IPL में दिन का दूसरा मैच बेंगलुरु Vs मुंबई:भुवनेश्वर टॉप विकेट टेकर्स बन सकते हैं, इंडियंस में हार्दिक की वापसी संभव

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment