Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    "वडनगर से काशी तक की यात्रा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन-सफर और राष्ट्रसेवा की प्रेरणादायी गाथा: धीरेन्द्र सिंह"

    16 hours ago

    1

    0

    गुजरात के वडनगर की पावन धरती से काशी (वाराणसी) तक की यात्रा का आज कस्बा जहांगीरपुर में जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने उत्साह और उमंग के साथ यात्रा में शामिल यात्रियों का स्वागत किया।इस अवसर पर जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि 'वडनगर से काशी तक की यह यात्रा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन-सफर, सेवा-संकल्प और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणादायी भावधारा से जन-जन को जोड़ने का माध्यम है। वडनगर और काशी, दोनों ही प्रधानमंत्री जी के जीवन से विशेष रूप से जुड़े महत्वपूर्ण पड़ाव हैं।"जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सेवा, संस्कार, संस्कृति और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए देश को नई दिशा देने का कार्य किया है। वडनगर से काशी तक की यह यात्रा इन्हीं मूल्यों और भावनाओं को आगे बढ़ाने का एक प्रेरणादायी प्रयास है।"जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि "जहांगीरपुर की जनता ने जिस उत्साह, उमंग और आत्मीयता के साथ यात्रा का स्वागत किया, वह क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा, संस्कार और सामाजिक सौहार्द का परिचायक है। उन्होंने यात्रा के स्वागत में उपस्थित सभी क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।"अंत में जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि "वडनगर से काशी तक की यह यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार, संस्कृति और राष्ट्रसमर्पण की उस भावना का संदेश है, जिसे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने जीवन से चरितार्थ किया है।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    Bihar CM Samrat Choudhary ने शुरू किया Aangan Ka Milan अभियान, Anganwadi को मिलेगा बल
    Next Article
    Election Commission को सरकार ने कठपुतली बनाया, CEC Gyanesh Kumar पर भड़के Amit Chavda

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment