Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान एसपी पर गिरा लकड़ी का स्ट्रक्चर:सिर में चोट आने से लगे 8 टांके, वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान हादसा

    3 hours ago

    2

    0

    महराजगंज में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी उस समय घायल हो गए, जब उनके चैम्बर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान दीवार पर लगा लकड़ी का सजावटी स्ट्रक्चर अचानक गिर पड़ा। स्ट्रक्चर के गिरने से सिर में चोट आने से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के दौरान उनके सिर पर आठ टांके लगाए। उन्हें छुट्टी दे दी गई। एसपी को किसी तरह का खतरा नहीं बुधवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के बाद एसपी अपने चैम्बर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर रहे थे। इसी दौरान उनकी कुर्सी के पीछे दीवार पर 2023 में लगाया गया लकड़ी का सजावटी स्ट्रक्चर अचानक टूटकर उनके सिर पर गिर गया। जिससे उन्हें चोट आई और खून बहने लगा। तेज आवाज सुनकर एएसपी सिद्धार्थ, सीओ सिटी अंकुर कुमार गौतम समेत अन्य पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और एसपी को आनन-फानन में उन्हें तत्काल इलाज के लिए के एमसी डिजिटल हॉस्पिटल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के दौरान उनके सिर पर आठ टांके लगाए। करीब एक घंटे तक चले इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। चिकित्सकों के अनुसार, उनकी स्थिति अब स्थिर है और किसी तरह का खतरा नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में वन विभाग की जब्त लकड़ियों में लगी आग:यूकेलिप्टस और सागौन की कीमती लकड़ी जलकर राख, दमकल ने पाया काबू
    Next Article
    झांसी में निकाली गई भव्य कलश यात्रा:महिलाओं पर पुष्पवर्षा हुई, घोड़े नाचे; डीजे पर थिरके युवा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment