Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वहगुल नदी में डूबा किशोर, मौत:शाहजहांपुर में दोस्तों संग नहाने गया था, शव पोस्टमार्टम को भेजा

    4 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर के जलालाबाद स्थित वहगुल नदी में दोस्तों के साथ नहाने गए 16 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जलालाबाद नगर के मोहल्ला नौसरा जमदग्निनगर निवासी 16 वर्षीय समर गिहार पुत्र जितेंद्र उर्फ जीतू अपने तीन दोस्तों के साथ रघुनाथपुर टॉपर क्षेत्र में वहगुल नदी में नहाने गया था। नहाते समय समर नदी की अधिक गहराई में चला गया और डूबने लगा। उसके दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया और शोर मचाया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और समर गिहार को नदी से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किशोर को आनन-फानन में जलालाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जलालाबाद कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। जिला मुख्यालय से फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची, जिसने घटनास्थल की जांच की, नमूने लिए और वीडियोग्राफी की। पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जलालाबाद के मोहल्ला नौसारा निवासी समर गिहार अपने तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। किशोर की मौत से परिवार में शोक का माहौल है। यह घटना शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है, जबकि फॉरेंसिक और पंचनामे की कार्रवाई शाम 6:30 बजे के आसपास पूरी हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में सीओ यातायात ने ZFD टीमों की समीक्षा की:सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    Next Article
    Neena Gupta: बिना शादी के बनी मां, प्रेग्नेंट नीना गुप्ता की जेब में थे सिर्फ 2000 रुपये, बेटी मसाबा की डिलीवरी का नहीं उठा पाईं थी खर्च

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment