Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाहन चेकिंग के दौरान 34 लाख नकद बरामद:संतकबीरनगर में तीन हिरासत में, पूछताछ जारी

    3 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर के मेंहदावल थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध वाहन से करीब 34 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले में वाहन सवार तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे पुलिस मेंहदावल-बौरव्यास मार्ग पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वाहन सवार लोग भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को मौके पर ही पकड़ लिया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई, जिसे पुलिस ने जब्त कर थाने में सुरक्षित रखवा दिया। मामले की सूचना तुरंत आयकर विभाग को दी गई। नकदी की गिनती कर जांच शुरू सूचना पर आयकर विभाग की टीम गोरखपुर से इंस्पेक्टर चंद्रमणि सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। टीम ने नकदी की गिनती कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस और आयकर विभाग की संयुक्त टीम हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बरामद रकम किसकी है और इसे कहां ले जाया जा रहा था। थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया- वाहन चेकिंग के दौरान 34 लाख रुपए नकद बरामद हुए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एडीजी ने शीतला धाम मंदिर का निरीक्षण किया:कौशांबी में गंगा घाटों और मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
    Next Article
    रावतपुर में डीसीपी ने की गश्त:रामनवमी शोभायात्रा की सुरक्षा के लिए अराजक तत्वों की पहचान, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकलेगी यात्रा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment