Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाहन की टक्कर से युवक की मौत:परिजन अंतिम संस्कार के बजाय शव घर ले गए, कार चालक पर कार्रवाई की मांग

    1 hour ago

    1

    0

    बिजनौर के मंडावर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक रोहित कुमार की मौत हो गई। बालावाली के पास एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल रोहित को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजनों ने गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है। वे अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। परिजनों ने शव को घर पर ही रखा हुआ है,उनका कहना है की यदि सुबह तक कार्रवाई नहीं हुई तो वे सड़क जाम करेंगे। यह घटना बुधवार देर शाम लगभग 5 बजे मंडावर-बालावाली रोड पर हुई। रोहित कुमार (पुत्र दौजराज सिंह), निवासी ग्राम अमीपुर उर्फ नारायणपुर, अपनी बाइक से गांव से रामजीवाला गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान जैसे ही वह गन्ना क्रशर के पास पहुंचा तभी एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। चचेरे भाई अरुण ने बताया कि पुलिस लगातार अज्ञात वाहन की तलाश की बात कह रही है, लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में वाहन का नंबर स्पष्ट नहीं दिख रहा है। परिवार का कहना है कि जब तक आरोपी चालक पकड़ा नहीं जाता, वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। रोहित अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई था। परिवार की आर्थिक स्थिति भी नाजुक बताई जा रही है। मंडावर थाना अध्यक्ष सुमित राठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और गाड़ी को ट्रेस कर लिया गया है। कानूनी कार्यवाही की जा रही है। अंतिम संस्कार के सवाल पर उन्होंने कहा कि परिवार के कुछ रिश्तेदार बाहर से आने बाकी हैं, इसलिए अंतिम संस्कार सुबह करने की बात कही गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विवाहिता ने फांसी लगाई:पति से विवाद के बाद मायके में रह रही थी, पिता बोले- शराबी पति परेशान करता था
    Next Article
    मथुरा में दो मजदूरों की मौत पर बवाल:दामोदरपुरा में ग्रामीणों ने दो घंटे तक सड़क जाम की, दरोगा के साथ खींचतान कर फाड़ी वर्दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment