Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वकील के खिलाफ आरटीआई एक्टिविस्ट के दोस्त ने कराया केस:हत्या के मामले में कार्रवाई, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम

    5 hours ago

    1

    0

    हाथरस में आरटीआई एक्टिविस्ट अनुराग ज्योति की हत्या के मामले में एक वकील के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उनके साथी दिनेश श्रोती ने विवेकानंद नगर निवासी वकील तरुण शर्मा के खिलाफ कोतवाली हाथरस गेट में यह केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी वकील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अनुराग ज्योति का शव कल शनिवार की सुबह अलीगढ़ रोड स्थित विवेकानंद नगर में आरोपी वकील के चैंबर से लहूलुहान हालत में बरामद किया गया था। पुलिस के अनुसार, देर रात शराब के नशे में दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसमें मारपीट के दौरान अनुराग की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात लगभग नौ बजे वकील तरुण शर्मा आरटीआई एक्टिविस्ट अनुराग ज्योति से मिलने नगर पालिका के शेल्टर होम पहुंचे थे। रात करीब 10:15 बजे तरुण अनुराग को अपनी स्कूटी पर बैठाकर घर ले आए और दोनों अपने चैंबर में बैठकर शराब पीने लगे। दोनों में काफी दोस्ती थी। देर रात शराब के नशे में अनुराग ने वकील के चाचा को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसी बात पर तरुण शर्मा अपना आपा खो बैठे और दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि तरुण ने शराब की बोतल व डंडे आदि से अनुराग पर हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई। पत्नी से हो चुका था तलाक, नहीं आई हाथरस अनुराग ज्योति के शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया। अनुराग हाथरस में अकेले रहते थे और उनका करीब 14 साल पहले अपनी पत्नी से तलाक हो चुका था। उनका एक बेटा मुंबई में नौकरी करता है। पिता की हत्या के बाद बेटा हाथरस आया, लेकिन उसने मुकदमा दर्ज कराने से मना कर दिया। इसके बाद अनुराग के दोस्त दिनेश श्रोती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने वकील को कल ही हिरासत में ले लिया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आज उसे जेल भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी दक्षिण सीट पर विधायक नीलकंठ या कोई और मजबूत:सपा से किशन दीक्षित, किशमिश गुरु या रमाकांत पहली पसंद, कांग्रेस से किसे चुनेंगे
    Next Article
    प्रयागराज फाफामऊ सीट पर विधायक गुरु प्रसाद या कोई और:सपा से दूधनाथ पटेल, मनोज पाण्डेय या अंसार पहली पसंद : बसपा से किसे उम्मीदवार बनाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment