Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विल्सोनिया स्कॉलर्स होम में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित:प्रतिभा सम्मान समारोह में छात्रों को किया गया सम्मानित

    1 hour ago

    1

    0

    मुरादाबाद। दिल्ली रोड स्थित विल्सोनिया स्कॉलर्स’ होम में शनिवार को वार्षिक प्रतिभा सम्मान समारोह और सत्र 2025–26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। यह कार्यक्रम उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को दो चरणों में बांटा गया था। पहले चरण में नर्सरी से कक्षा दो तक के विद्यार्थियों का वार्षिक परिणाम घोषित किया गया। इसके बाद दूसरे चरण में कक्षा तीन से कक्षा नौ और कक्षा 11 तक के छात्र-छात्राओं के परिणाम जारी किए गए। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि नीरू जेटली (प्रेसिडेंट, स्प्रिंगफील्ड कॉलेज), देवेंद्र कुमार पांडे (जिला विद्यालय निरीक्षक), विशिष्ट अतिथि पादरी बृजेश मैनसेल, विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. आशीष संतराम और प्रधानाचार्या संगीता रेवेस द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कक्षा 8 की छात्राएं इकरा नईम और रूमाइजा वसीम ने 98.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप किया और उनका विशेष सम्मान किया गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। वर्षभर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तथा बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम लाने वाले विद्यार्थियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समारोह की एक खास बात यह रही कि विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों को भी उनके समर्पण और योगदान के लिए सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या श्वेतांगना संतराम ने अपने संबोधन में विद्यालय की शैक्षिक उपलब्धियों और प्रगति पर प्रकाश डाला और सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि देवेंद्र कुमार पांडे ने विद्यार्थियों को आत्म-अध्ययन पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी, ताकि वे भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम का संचालन उप प्रधानाचार्या शुमायला खान ने किया। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अभिभावकों और अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    5वीं की छात्रा टीचर के डांटने पर फंदे से लटकी:बिना नहाए जाने पर क्लास से निकाला, कन्नौज में बेटी की लाश देख मां बेहोश
    Next Article
    उन्नाव पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल:दो थानेदार लाइन हाजिर, कई निरीक्षकों-उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment