Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वनडे ट्राई सीरीज- सलमान आगा के शतक से पाकिस्तान जीता:श्रीलंका को 37 रन से हराया; बाबर आजम के इंटरनेशनल क्रिकेट में 16000 रन पूरे

    19 hours ago

    1

    0

    पाकिस्तान ने रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में वनडे ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका को 37 रन से हरा दिया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 305 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 48.1 ओवर में 268 रन पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान की जीत के हीरो सलमान आगा रहे। उन्होंने 90 गेंदों पर 107 रन की पारी खेली। इधर, बाबर आजम ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 16 हजार रन पूरे कर लिए। वे ऐसा करने वाले पाकिस्तान के 5वें बल्लेबाज बन गए। पाकिस्तान ने बनाए 305 रन टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले गेंदबाजी चुनी। पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दिलशान मदुशंका ने सईम अयूब को 7 और फखर जमान को 16 रन पर आउट कर दिया। पाकिस्तान ने 32 रन तक दोनों ओपनर गंवा दिए। इसके बाद बाबर आजम ने 57 गेंदों पर 45 रन बनाए और विकेटकीपर बल्लेबाज साद बेग के साथ पारी संभालने की कोशिश की। साद बेग ने डेब्यू मैच में 40 गेंदों पर 39 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। मिडिल ऑर्डर में सलमान आगा ने जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने 10 चौके और एक छक्के की मदद से 107 रन बनाए। हसन नवाज ने 49 गेंदों पर 37 रन बनाकर उनका साथ दिया। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद आगा ने अराफात मिन्हास के साथ भी तेजी से रन जोड़े। मिन्हास ने 15 गेंदों पर 18 रन बनाए। पाकिस्तान ने आखिरी ओवरों में विकेट गंवाए, लेकिन 305 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। श्रीलंका की ओर से ईशान मलिंगा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 46 रन देकर 4 विकेट लिए। असिथा फर्नांडो ने 3 और दिलशान मदुशंका ने 2 विकेट हासिल किए। श्रीलंका की वापसी, रथनायके और लियानागे ने जोड़े 119 रन 306 रन का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत भी खराब रही। टीम ने 91 रन तक 4 विकेट गंवा दिए थे। कामिंदु मेंडिस ने 50 गेंदों पर 44 रन बनाए, लेकिन वह पारी को आगे नहीं बढ़ा सके। कप्तान कुसल मेंडिस ने 34 गेंदों पर 18 रन बनाए। इसके बाद पवन रथनायके और जनिथ लियानागे ने पारी को संभाला। रथनायके ने 74 गेंदों पर 79 रन बनाए, जबकि लियानागे ने 74 गेंदों पर 60 रन की पारी खेली। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 107 गेंदों पर 119 रन जोड़े। इस साझेदारी ने श्रीलंका को मुकाबले में वापस ला दिया। टीम का स्कोर 210 रन तक पहुंचा तो जीत की उम्मीदें मजबूत हो गई थीं। शनाका के आउट होते ही बिखरी श्रीलंकाई टीम रथनायके के आउट होने के बाद लियानागे ने दसुन शनाका के साथ रन गति बढ़ाई। शनाका ने 18 गेंदों पर 28 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और एक छक्का शामिल था। एक समय श्रीलंका को आखिरी 8 ओवर में 58 रन की जरूरत थी और उसके 5 विकेट बाकी थे। लेकिन 44वें ओवर में लियानागे और शनाका के विकेट चार गेंदों के अंतर में गिर गए। लियानागे 60 रन बनाकर हारिस रऊफ की गेंद पर बाबर आजम को कैच दे बैठे, जबकि शनाका को शाहीन अफरीदी ने आउट किया। इसके बाद तेजी से विकेट गिरे। 45वें ओवर में नसीम शाह ने सचिंदु कोलंबेज को विकेटकीपर साद बेग के हाथों कैच कराया। अगली गेंद पर ईशान मलिंगा और असिथा फर्नांडो के बीच तालमेल की कमी के कारण मलिंगा रन आउट हो गए। आखिरी बल्लेबाज असिथा फर्नांडो 7 रन बनाकर हारिस रऊफ की गेंद पर बोल्ड हुए। श्रीलंका ने आखिरी 5 विकेट सिर्फ 15 रन के भीतर गंवा दिए और 268 रन पर ऑलआउट हो गया। शाहीन को 3 विकेट पाकिस्तान की ओर से कप्तान शाहीन अफरीदी ने 55 रन देकर 3 विकेट लिए। नसीम शाह और हारिस रऊफ को 2-2 विकेट मिले, जबकि फहीम अशरफ ने 2 विकेट हासिल किए। ------------------------------------------ इंटरनेशनल क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… वनडे ट्राई सीरीज-जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को 99 रन से हराया, एर्विन-टेलर में 150 रन की साझेदारी, ब्रैड इवांस को 4 विकेट जिम्बाब्वे ने UAE में चल रही वनडे ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 99 रन से हरा दिया। 93 रन बनाने वाले क्रेग एर्विन प्लेयर ऑफ द मैच रहे। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंधाना की कप्तानी में भारत की लगातार दूसरी जीत:जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराया; शेफाली की फिफ्टी, स्मृति ने नाबाद 47 रन बनाए
    Next Article
    पैरा एशियन गेम्स- ओपनिंग सेरेमनी में प्रमोद-सिमरन ने थामा तिरंगा:भारत के 168 एथलीट लेंगे हिस्सा, 24 अक्टूबर तक चलेंगे खेल

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment