Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विपराज ने कहा-स्टेट लीग के अनुभव ने बढ़ाया मेरा कॉन्फिडेंस:IPL जैसे हाई-प्रेशर टूर्नामेंट में तैयारी के लिए मिलता है बहुत कम समय

    1 hour ago

    1

    0

    IPL जैसी दुनिया की सबसे तेज और हाई-प्रेशर लीग में खेलने के लिए यंग प्लेयर्स को मानसिक रूप से मजबूत होना पड़ता है। 21 साल के दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी विपराज ने बताया कि इस लेवल पर परफॉर्म करने के लिए स्टेट लीग का अनुभव और प्रैक्टिस कैंप की प्लानिंग सबसे ज्यादा काम आती है। दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर विपराज निगम ने IPL 2026 के राइवलरी वीक के दौरान गुरुवार को जियोस्टार प्रेस रुम में मीडिया से बात की। प्रैक्टिस सेशन में ही मैच की प्लानिंग विपराज ने कहा, IPL एक बहुत ही फास्ट लीग है, जहां खिलाड़ियों को अपनी तैयारी और खेल के बारे में सोचने के लिए बहुत कम समय मिलता है। इसी वजह से वे अपने प्रैक्टिस सेशन्स और कैंप्स के दौरान ही यह तय कर लेते हैं कि मैच में किस तरह का प्रदर्शन करना है। वे अपनी प्लानिंग के अनुसार ही प्रैक्टिस सेशन में खुद को ढालते हैं। इसके अलावा विपराज ने अपनी सफलता में स्टेट लीग की भूमिका को अहम बताया। उन्होंने कहा, कौन हैं विपराज निगम? विपराज निगम का जन्म 28 जुलाई, साल 2004 में उत्तर प्रदेश में हुआ था। IPL 2025 के लिए हुए ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी ने उन्हें 50 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा था। विपराज दाहिने हाथ से बल्लेबाजी के साथ-साथ लेगब्रेक गेंदबाजी करने में माहिर हैं। डेब्यू पर सुर्खियां बटोरीं विपराज का डेब्यू शानदार रहा था। उन्होंने IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए डेब्यू करते हुए LSG के खिलाफ मैच में 15 गेंदों में 39 रन की विस्फोटक पारी और एक विकेट (ऐडन मार्करम) लेकर सुर्खियां बटोरीं। विपराज ने यह पारी तब खेली जब दिल्ली कैपिटल्स 13वें ओवर में 113/6 पर थी और 210 के टारगेट का पीछा कर रही थी। विपराज का घरेलू करियर विपराज ने करियर की शुरुआत बतौर बैटिंग-ऑलराउंडर की थी। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अब तक 6 मैच खेले हैं। इस बीच उनको 10 पारियों में 20 विकेट लिए हैं। इसके अलावा लिस्ट में 16 मैच में 19, जबकि 31 टी-20 33 विकेट चटकाए हैं। फर्स्ट क्लास की 9 पारियों में 135, लिस्ट ए की 7 पारियों में 48 और टी-20 में 241 रन बनाए हैं। DC का अगला मुकाबला, कल RCB से खेला जाएगा। यह मुकाबला IPL 2026 की राइवलरी वीक का हिस्सा है। मैच 18 अप्रैल को दोपहर 3:30 बजे से जियोहॉस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रकाश राज के खिलाफ केस दर्ज कराया गया:एक्टर पर भगवान राम और रामायण का मजाक उड़ाने का आरोप लगा
    Next Article
    क्या चोट के साथ IPL में खेल रहे हैं बुमराह? हेड कोच ने तेज गेंदबाज के खराब फॉर्म पर दिया बड़ा बयान

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment