Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वर्कशॉप में ब्लास्ट से दो मासूमों की मौत:सिलेंडर लीकेज ने छीना दो परिवारों का चिराग, 4 लोग अभी भी जिंदगी और मौत के बीच

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी के बरेली के नवाबगंज इलाके में शनिवार रात एलपीजी सिलेंडर फटने से दर्दनाक हादसा हो गया। एक कार वर्कशॉप में एलपीजी सिलेंडर फटने से हुए जोरदार धमाके और उसके बाद लगी भीषण आग की चपेट में आने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में चार अन्य लोग भी बुरी तरह झुलस गए हैं, जिनका इलाज शहर के निजी अस्पतालों में चल रहा है। जिस घर में दो दिन बाद बेटी की शहनाइयां बजनी थीं, वहां आज मासूमों की मौत की चीखें सुनाई दे रही हैं। तीन बहनों का इकलौता भाई था अर्सिल, मजदूरी करते वक्त हुआ शिकार नवाबगंज के बरखन मार्ग स्थित वी केयर क्लीनिक पर काम करने वाला 14 वर्षीय अर्सिल इस हादसे में बुरी तरह झुलस गया। अर्सिल के पिता मोहम्मद नसीर ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का गुजर-बसर करते हैं। अर्सिल अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई था और कम उम्र में ही परिवार की आर्थिक मदद के लिए क्लीनिक पर काम करता था। परिजनों ने बताया कि शनिवार शाम को वर्कशॉप मालिक ने अर्सिल को कुछ सामान उठवाने के लिए पास स्थित वर्कशॉप में बुलाया था। उसी दौरान वहां रखे गैस सिलेंडरों में अचानक रिसाव के बाद ब्लास्ट हो गया। अर्सिल आग की लपटों में बुरी तरह घिर गया। उसे तत्काल बरेली के वंश हॉस्पिटल और बाद में ईशान हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन सोमवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटी की शादी की खुशियां राख में तब्दील: अजीत ने भी तोड़ा दम हादसे की दूसरी हृदयविदारक कहानी अजीत कुमार की है। बरखन मार्ग पर स्थित महावीर के मकान के नीचे एसके श्री श्याम मोटर वर्कशॉप संचालित होती है। महावीर के घर में उनकी बेटी विनीता की शादी की तैयारियां चल रही थीं। रविवार को लग्न का कार्यक्रम था और सोमवार को बारात आनी है। शादी का काफी सामान वर्कशॉप वाले हिस्से में ही रखा हुआ था। शनिवार रात को सूचना मिली कि वर्कशॉप में रखे तीन एलपीजी सिलेंडर लीक कर रहे हैं। शादी का कीमती सामान बचाने की जुगत में 13 वर्षीय अजीत कुमार, मकान मालिक महावीर और अन्य लोग वर्कशॉप के अंदर घुस गए। इसी बीच गैस ने आग पकड़ ली और जोरदार धमाका हुआ। आग की चपेट में आने से अजीत बुरी तरह झुलस गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बाद भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। अजीत वर्कशॉप में काम सीखता था। घायलों की हालत नाजुक, अस्पतालों में चल रहा है उपचार इस भीषण अग्निकांड में केवल दो मौतें ही नहीं हुईं, बल्कि चार अन्य लोग भी मौत से जंग लड़ रहे हैं। घायलों की पहचान यासीन नगर निवासी फरमान पुत्र बाबू, साहिल पुत्र मजीद और गरगईया निवासी राजा हुसैन के रूप में हुई है। इसके अलावा मकान मालिक महावीर भी आग बुझाने की कोशिश में झुलस गए हैं। चश्मदीदों के मुताबिक, धमाका इतना जोरदार था कि आसपास की दुकानों की दीवारें तक हिल गईं। स्थानीय लोगों ने अपनी जान पर खेलकर आग पर काबू पाया और झुलसे हुए लोगों को बाहर निकाला। पुलिस कर रही मामले की जांच घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ नीलेश मिश्रा और इंस्पेक्टर अरुण कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और फॉरेंसिक टीम को भी साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। सीओ नीलेश मिश्रा ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। यदि वर्कशॉप संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अवैध गतिविधि पाई गई, तो संबंधित दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कमर्शियल स्पेस में घरेलू सिलेंडरों का उपयोग तो नहीं किया जा रहा था। फिलहाल पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डॉ. संजीव गुप्ता ने CSA के VC का कार्यभार संभाला:डीन-अफसरों के साथ मीटिंग में प्राथमिकताएं तय कीं
    Next Article
    लखनऊ अग्निकांड पीड़ितों में कांग्रेस ने बांटा राहत सामग्री:अजय राय बोले- हादसा बेहद दर्दनाक सरकार सभी को मुआवजा राशि दे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment