Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वर्ल्ड अपडेट्स:जंग के बीच डेटिंग को बढ़ावा दे रहा इजराइल, बंकरों में QR स्कैन कर मिल रहे सिंगल लोग

    16 hours ago

    1

    0

    मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच इजराइल के विदेश मंत्रालय ने एक अनोखा कॉन्सेप्ट साझा किया है। इसमें जंग के दौरान बंकर में छिपे सिंगल लोग QR कोड स्कैन कर एक-दूसरे से कनेक्ट हो सकते हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर इस आइडिया को लेकर काफी ट्रोलिंग भी हो रही है। इजराइल के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ‘बॉम्ब शेल्टर डेटिंग’ का कॉन्सेप्ट साझा किया। इसके तहत कुछ बंकरों के प्रवेश द्वार पर QR कोड लगाया जाता है। जो लोग एयर-रेड के दौरान शेल्टर में पहुंचते हैं, वे इस QR कोड को स्कैन कर सकते हैं। इसके बाद उन्हें पता चल सकता है कि उसी बंकर में मौजूद लोगों में कौन सिंगल है। इस तरह लोग बातचीत शुरू कर सकते हैं और कनेक्ट हो सकते हैं। यह कॉन्सेप्ट स्पीड-डेटिंग ऐप हुक्ड से जुड़ा है। यह ऐप आमतौर पर सोशल गैदरिंग में लोगों को जल्दी कनेक्ट कराने के लिए बनाया गया था, लेकिन अब इसका इस्तेमाल जंग के दौरान किया जा रहा है। मंत्रालय ने पोस्ट में कुछ अन्य डिजिटल टूल का भी जिक्र किया जो इजराइल में लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। इनमें 1. बॉम्ब शेल्टर ट्रैकर यह टूल रिकॉर्ड करता है कि मिसाइल सायरन बजने पर किसी व्यक्ति को कितनी बार शेल्टर में भागना पड़ा। साथ ही यह अनुमान भी लगाता है कि लगातार अलर्ट की वजह से लोगों की कितनी नींद खराब हो रही है। 2. शॉवर रिस्क प्रिडिक्टर यह ऐप हाल के सायरन पैटर्न का विश्लेषण कर बताता है कि अगला अलर्ट आने की कितनी संभावना है। इससे लोग अंदाजा लगा सकते हैं कि नहाने के लिए अपेक्षाकृत सुरक्षित समय कौन सा है। इजराइल में अमेरिका के राजदूत माइक हकाबी ने भी इस पोस्ट को शेयर किया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि “कभी वे लोग अपने बच्चों को बताएंगे कि हम बैलिस्टिक मिसाइलों से बचते हुए शेल्टर में डेटिंग ऐप पर मिले थे।” हालांकि इंटरनेट यूजर्स को यह कॉन्सेप्ट ज्यादा पसंद नहीं आया। कई लोगों ने इसे अजीब और असंवेदनशील बताते हुए सोशल मीडिया पर मजाक और ट्रोलिंग शुरू कर दी। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… नॉर्थ कोरिया में क्रूज मिसाइल टेस्ट, किम जोंग उन ने बेटी के साथ देखी फायरिंग नॉर्थ कोरिया के लीडर किम जोंग उन ने अपनी बेटी के साथ नेवी का स्ट्रेटेजिक क्रूज मिसाइल टेस्ट देखा। सरकारी मीडिया ने बताया कि यह मिसाइलें चो ह्योन नाम के वॉरशिप से दागी गईं। मिसाइल परीक्षण उस समय हुआ है जब अमेरिका और साउथ कोरिया जॉइंट सैन्य अभ्यास कर रहे हैं। कोरियाई सेंट्रल न्यूज एजेंसी द्वारा जारी तस्वीरों में किम जोंग उन और उनकी बेटी एक कॉन्फ्रेंस रूम में स्क्रीन पर मिसाइल फायरिंग देखते दिखाई दिए। रिपोर्ट के मुताबिक मिसाइलों ने देश के पश्चिमी तट के पास टारगेट आइलैंड पर हमला किया। किम जोंग उन ने कहा कि ये टेस्ट नौसेना की स्ट्रेटेजिक स्ट्राइक कैपेबिलिटी दिखाने और सैनिकों को हथियारों के इस्तेमाल की ट्रेनिंग देने के लिए किए गए। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार किम जोंग की बेटी ‘किम जू ऐ‘, जिनकी उम्र करीब 13 साल बताई जाती है, 2022 के बाद से कई सैन्य परेड और हथियार परीक्षण कार्यक्रमों में अपने पिता के साथ नजर आ चुकी हैं। नेशनल इंटेलिजेंस सर्विस के अनुसार, किम जोंग उन उन्हें अपना संभावित उत्तराधिकारी बना सकते हैं। अमेरिका में ट्रम्प और यौन अपराधी एपस्टीन की ‘टाइटैनिक पोज’ वाली मूर्ति लगाई गई अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी के नेशनल मॉल पार्क में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन की मूर्ति लगाई गई है। इस मूर्ति को फिल्म टाइटैनिक के मशहूर “टाइटैनिक पोज” की तरह बनाया गया है। इसमें दोनों आकृतियां जहाज के आगे खड़े किरदारों की तरह पोज देती दिखाई गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह इंस्टॉलेशन कलाकारों के एक ग्रुप ‘सीक्रेट हैंडशेक’ ने लगाया है। इसे बिना किसी आधिकारिक घोषणा के इस हफ्ते अचानक लगा दिया गया। इस समूह ने पहले भी इसी तरह के विरोध से जुड़े आर्टवर्क लगाए हैं। हाल ही में फैरागट स्क्वायर में 'जेफ्री एपस्टीन वॉक ऑफ शेम' नाम से एक और इंस्टॉलेशन लगाया गया था। यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने 30 जनवरी को एपस्टीन केस से जुड़े कुछ नए रिकॉर्ड जारी किए थे। इनमें डोनाल्ड ट्रम्प का नाम सैकड़ों बार दर्ज है। चीन-नॉर्थ कोरिया के बीच 6 साल बाद फिर शुरू होगी पैसेंजर ट्रेनें चीन और नॉर्थ कोरिया के बीच पैसेंजर ट्रेन सेवा 6 साल बाद फिर शुरू होने जा रही है। चीन के रेल ऑपरेटर ने बताया कि यह सेवा कोविड-19 माहामारी के कारण बंद हो गई थी, जो गुरुवार से शुरू होगी। चीन और नॉर्थ कोरिया के बीच दो ट्रेनें चलेंगी। एक ट्रेन बीजिंग और प्योंगयांग के बीच हफ्ते में चार दिन चलेगी। वहीं एक ट्रेन चीन के बॉर्डर शहर डांडोंग और प्योंगयांग के बीच रोजाना चलेगी। चीन रेलवे ने कहा कि यह रेल सेवा दोनों देशों के बीच दोस्ती और लोगों के आपसी संपर्क को मजबूत करने वाला एक अहम कदम है। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, बीजिंग-प्योंगयांग ट्रेन में कुछ डिब्बों में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को यात्रा की अनुमति होगी। हालांकि फिलहाल टिकट आम पर्यटकों या व्यापारियों के लिए उपलब्ध नहीं हैं अभी वही लोग टिकट ले पा रहे हैं जिनके पास मान्य वीजा है, जैसे नॉर्थ कोरिया में काम या पढ़ाई करने वाले चीनी नागरिक और विदेश में रहने वाले उत्तर कोरियाई नागरिक। स्विट्जरलैंड में बस में आग लगने से 6 लोगों की मौत, कई घायल स्विट्जरलैंड में एक बस में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि एक व्यक्ति ने खुद पर पेट्रोल डाल लिया था, लेकिन अधिकारियों ने इसकी अभी पुष्टि नहीं की है। यह घटना स्थानीय समय के हिसाब से मंगलवार शाम करीब 6.25 बजे (भारतीय समय 10.55 PM) करजर्स में हुई, जो राजधानी बर्न से लगभग 20 किलोमीटर दूर है। पुलिस के अनुसार, हादसे में कम से कम तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव अभियान के दौरान एक रेस्क्यू वर्कर के घायल होने की भी सूचना है। आग का कारण अभी तक पता नहीं चला है, लेकिन इस बात की जांच चल रही है कि क्या यह जानबूझकर शुरू की गई थी। अमेरिका में मानसिक स्थिति से जूझ रहे युवक को पुलिस ने गोली मारी, युवक ने खुद 911 पर कॉल किया था अमेरिका में एलेक्स लामोरी नाम के 25 वर्षीय ऑटिज्म नाम की मानसिक स्थिति से जूझ रहे युवक की मारीलैंड में पुलिस गोलीबारी में मौत हो गई। बताया गया कि युवक ने मानसिक संकट के दौरान खुद 911 पर कॉल कर वेलनेस चेक के लिए मदद मांगी थी। परिवार के अनुसार, एलेक्स के पास मानसिक संकट की स्थिति के लिए एक सेफ्टी प्लान था, जिसमें जरूरत पड़ने पर पुलिस को कॉल करना शामिल था। उनकी मां ने भी पहले ही अधिकारियों को बताया था कि उनका बेटा ऑटिस्टिक है और आत्म-हानि के खतरे में हो सकता है। 28 फरवरी की रात पुलिस जब अपार्टमेंट परिसर में पहुंची तो शुरू में उन्हें एलेक्स नहीं मिला। बाद में पार्किंग लॉट की ओर से वह हाथ में चाकू लिए पुलिस की ओर आते दिखाई दिए। पुलिस का कहना है कि अधिकारियों ने उन्हें कई बार हथियार छोड़ने के लिए कहा, लेकिन वह आगे बढ़ते रहे। इसके बाद तीन अधिकारियों ने गोली चला दी, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना में शामिल तीन पुलिस अधिकारियों को प्रशासनिक अवकाश पर भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है और बॉडी-कैमरा फुटेज जल्द जारी की जा सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    LPG सिलेंडर के लिए घमासान; देखें चंडीगढ़ से कोलकाता तक के हालात
    Next Article
    भीड़ कम होने पर शंकराचार्य बोले-यह शराब की दुकान नहीं:मुझे सपा समर्थक कहते हैं, मेरे कार्यक्रम में सबसे ज्यादा भाजपाई हैं

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment