Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वर्ल्ड अपडेट्स:नेपाल में भ्रष्टाचार पर सख्ती, पीएम बालेंद्र शाह ने नेताओं की संपत्ति जांच के लिए पैनल बनाया

    11 hours ago

    2

    0

    नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए बड़ा कदम उठाया है। उनकी सरकार ने पूर्व और मौजूदा नेताओं व अधिकारियों की संपत्ति की जांच के लिए एक पैनल गठित किया है। इस पांच सदस्यीय पैनल की अगुआई सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज राजेंद्र कुमार भंडारी करेंगे। पैनल का काम नेताओं और अधिकारियों की संपत्ति और परिसंपत्तियों की जांच करना होगा। कैबिनेट प्रवक्ता सस्मित पोखरेल ने बताया कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष होगी और कानूनी मानकों व सबूतों के आधार पर की जाएगी। पैनल की रिपोर्ट और सिफारिशों को सरकार की संबंधित एजेंसियां लागू करेंगी। हालांकि, अभी तक यह नहीं बताया गया है कि पैनल को जांच पूरी करने के लिए कितनी समयसीमा दी गई है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… TIME 100 लिस्ट 2026 में 20 साल की एलिसा लियू सबसे युवा, 96 साल की डोलोरेस हुएर्ता सबसे वरिष्ठ TIME मैगजीन ने 2026 की दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची जारी कर दी है। इस बार सूची में उम्र का बड़ा अंतर देखने को मिला है। 20 साल की फिगर स्केटर एलिसा लियू सबसे युवा सदस्य हैं, जबकि 96 साल की सामाजिक कार्यकर्ता डोलोरेस हुएर्ता सबसे वरिष्ठ हैं। एलिसा लियू ने कम उम्र में ही फिगर स्केटिंग में अपनी अलग पहचान बनाई है। वे अमेरिका की सबसे युवा चैंपियंस में शामिल रही हैं और अपनी तकनीक व आत्मविश्वास के लिए जानी जाती हैं। वहीं, डोलोरेस हुएर्ता ने कई दशकों तक अमेरिका में मजदूर अधिकार, जेंडर समानता और सामाजिक न्याय के लिए काम किया है। BBC 2000 नौकरियां खत्म करेगा, 5300 करोड़ रुपए बचाने के लिए 2 साल में कटौती ब्रिटेन की पब्लिक ब्रॉडकास्टिंग संस्था BBC ने बड़े पैमाने पर छंटनी करने का फैसला लिया है। अगले दो साल में करीब 2000 नौकरियां खत्म की जाएंगी, जिससे उसकी कुल वर्कफोर्स का लगभग 10% प्रभावित होगा। यह कदम 500 मिलियन पाउंड (करीब 5300 करोड़ रुपए) की बचत के लिए उठाया जा रहा है। BBC के अंतरिम डायरेक्टर-जनरल रोड्री टैलफन डेविस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह 2011 के बाद की सबसे बड़ी छंटनी होगी। अभी BBC में करीब 21,500 कर्मचारी काम कर रहे हैं। डेविस ने माना कि यह फैसला कर्मचारियों के लिए अनिश्चितता और चिंता पैदा करेगा, लेकिन मौजूदा आर्थिक हालात में यह जरूरी हो गया है। उन्होंने बताया कि महंगाई बढ़ने, लाइसेंस फीस से कम होती आमदनी, कमर्शियल रेवेन्यू में गिरावट और वैश्विक आर्थिक अस्थिरता के कारण खर्च घटाना पड़ रहा है। BBC खर्च कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाएगा। इसमें नई भर्तियों पर रोक या नियंत्रण, यात्रा खर्च में कटौती, मैनेजमेंट कंसल्टेंसी पर कम खर्च और कॉन्फ्रेंस व इवेंट्स पर खर्च घटाना शामिल है। BBC अब टेक्नोलॉजी का ज्यादा इस्तेमाल करके लागत कम करने की दिशा में भी काम कर रहा है। BBC की फंडिंग मुख्य रूप से ब्रिटेन के घरों से मिलने वाली सालाना लाइसेंस फीस से होती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इजरायल-लेबनान के बीच टूटेगी दशकों पुरानी खामोशी, नेतन्याहू और जोसेफ औन करेंगे सीधी बातचीत
    Next Article
    यूपी में भीषण गर्मी, काशी में घाटों पर सन्नाटा:गोरखपुर में दरियाई घोड़े पानी से निकल नहीं रहे, छात्र बोले-प्रिंसिपल मैम छुट्‌टी कर दीजिए

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment