Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वर्ल्ड अपडेट्स:व्हाइट हाउस ने लॉन्च किया नया मोबाइल ऐप, अब ट्रम्प को सीधे मैसेज भेज सकेंगे

    12 hours ago

    2

    0

    अमेरिका में व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को ‘व्हाइट हाउस ऐप’ नाम से एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इसका मकसद लोगों तक सरकार की जानकारी सीधे पहुंचाना और पारंपरिक मीडिया के बजाय सीधे संवाद को बढ़ावा देना है। इस ऐप में ‘न्यूज’ सेक्शन दिया गया है, जहां सरकारी बयान और आधिकारिक अपडेट मिलेंगे। इसके अलावा फोटो गैलरी और सोशल मीडिया सेक्शन भी मौजूद है, जिसमें व्हाइट हाउस की गतिविधियां एक ही जगह पर देखी जा सकती हैं। ऐप में लोगों के लिए सीधे जुड़ने के कई विकल्प भी दिए गए हैं। यूजर्स ट्रम्प को सीधे मैसेज भेज सकते हैं, सवाल पूछने के लिए फॉर्म भर सकते हैं और नियमित अपडेट पाने के लिए सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं। इसके अलावा ऐप में ‘ICE टिप लाइन’ फीचर भी जोड़ा गया है, जिससे लोग इमिग्रेशन और कस्टम विभाग को सीधे जानकारी दे सकते हैं। व्हाइट हाउस के मुताबिक, इस ऐप के जरिए यूजर्स को लाइव वीडियो, तुरंत अपडेट और बिना किसी फिल्टर के जानकारी मिलेगी। यह ऐप ऐसे समय पर लॉन्च हुआ है, जब अमेरिका में ट्रम्प की लोकप्रियता में गिरावट देखी जा रही है। एक सर्वे के मुताबिक उनकी अप्रूवल रेटिंग 41% है, जबकि 59% लोग उनके कामकाज से संतुष्ट नहीं हैं। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… अमेरिका में स्कूल बस, ट्रक और SUV की टक्कर; 2 बच्चों की मौत, 7 घायल अमेरिका के टेनेसी में शुक्रवार को स्कूल बस हादसे में 2 छात्रों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए। बस में 25 छात्र और 5 स्टाफ सवार थे। यह बस क्लार्क्सविल के केनवुड मिडिल स्कूल से जैक्सन शहर की फील्ड ट्रिप पर जा रही थी। हादसे में टेनेसी डिपार्टमेंट ऑफ ट्रांसपोर्टेशन का डंप ट्रक, एक SUV और स्कूल बस शामिल थे। अधिकारियों के मुताबिक, घायलों को एयर एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। इनमें से 4 लोगों को नैशविल के मोनरो कैरेल जूनियर चिल्ड्रन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर है। टेनेसी हाईवे पेट्रोल के मुताबिक, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दावा- ईरान जंग में अब हूती विद्रोही भी शामिल:इजराइल पर 2000 किमी दूर से बैलिस्टिक मिसाइल दागी; UAE में मिसाइल अटैक, 5 भारतीय घायल
    Next Article
    रूस ने 4 महीने के लिए पेट्रोल निर्यात रोका:1 अप्रैल से लागू; भारत पर कम, चीन-तुर्किये और ब्राजील पर ज्यादा असर

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment