Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वर्ल्ड अपडेट्स:विक्ट्री डे से पहले रूस-यूक्रेन के अलग-अलग सीजफायर

    1 hour ago

    1

    0

    रूस और यूक्रेन ने 9 मई के विक्ट्री डे से पहले अलग-अलग युद्धविराम की घोषणा की है। रूस ने शुक्रवार और शनिवार के लिए एकतरफा सीजफायर घोषित किया है, जबकि यूक्रेन ने बुधवार रात 12 बजे से ट्रूस लागू करने की बात कही है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी की हार की 81वीं वर्षगांठ के मौके पर यह ऐलान किया। हालांकि, उसने चेतावनी दी है कि अगर यूक्रेन समारोह में बाधा डालता है तो कीव पर बड़े पैमाने पर मिसाइल हमला किया जाएगा। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि उनका देश बुधवार रात से युद्धविराम का पालन करेगा और रूस की कार्रवाई के मुताबिक जवाब देगा। उन्होंने ट्रूस की कोई समयसीमा तय नहीं की है। इस बीच मॉस्को के रेड स्क्वायर में होने वाली विक्ट्री डे परेड इस बार सीमित रूप में होगी। संभावित यूक्रेनी ड्रोन हमलों के खतरे को देखते हुए टैंक और मिसाइल जैसे भारी हथियार इसमें शामिल नहीं किए जाएंगे। रूस ने कीव के नागरिकों और विदेशी दूतावास कर्मचारियों को शहर छोड़ने की चेतावनी भी दी है। इससे पहले भी कई मौकों पर सीजफायर की कोशिशें हुईं, लेकिन उनका खास असर नहीं दिखा। करीब दो दशकों में पहली बार मॉस्को की परेड बिना भारी हथियारों के होगी। सुरक्षा कारणों से देश के अन्य शहरों में भी परेड सीमित या रद्द की जा रही हैं। विक्ट्री डे रूस के लिए बेहद अहम राष्ट्रीय आयोजन है, जिसे राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने देशभक्ति और सैन्य ताकत के प्रतीक के रूप में स्थापित किया है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… चीन में पटाखा फैक्ट्री में धमाका: 21 की मौत, 61 घायल चीन के हुनान प्रांत के लियूयांग शहर में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 61 लोग घायल हो गए। हादसा सोमवार शाम करीब 5 बजे हुआ। सरकारी मीडिया के अनुसार, विस्फोट लियूयांग हुआशेंग फायरवर्क्स मैन्युफैक्चरिंग एंड डिस्प्ले कंपनी में हुआ, जो गुआंडू टाउनशिप में स्थित है। धमाके के बाद तुरंत इमरजेंसी और फायर रेस्क्यू टीमों को मौके पर भेजा गया। बचाव दल ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की। इस हादसे में 21 लोगों की जान चली गई, जबकि 61 घायल लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल विस्फोट के कारणों की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेट गाला-2026, ईशा अंबानी ने पहना 1800 हीरे जड़ा ब्लाउज:आलिया, प्रियंका पहुंचे, डेब्यू में करण जौहर ने राजा रवि वर्मा की पेंटिंग से प्रेरित आउटफिट पहना
    Next Article
    पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत केबाद CM पद की रेस में कौन-कौन हैं? यहां देखिए टॉप-5 नेताओं की लिस्ट

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment