Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वर्ल्डकप-न्यूजीलैंड ने 160 का टारगेट दिया, इंग्लिस ओपनर्स पवेलियन लौटे:सॉल्ट के बाद बटलर आउट, मैट हेनरी को टी-20 इंटरनेशनल में 50वां विकेट

    17 hours ago

    1

    0

    न्यूजीलैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप के 9वें सुपर-8 मैच में इंग्लैंड को 160 रन का टारगेट दिया है। जवाब में इंग्लिश टीम ने 2 रन पर दो विकेट गंवा दिए। फिल सॉल्ट 2 और जोस बटलर जीरो पर पवेलियन लौट गए हैं। 2 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 8/2 है। हैरी ब्रूक और जैकब बेथेल क्रीज पर हैं। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बना लिए हैं। ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। जबकि टिम साइफर्ट ने 35 रन का योगदान दिया। आदिल रशीद, विल जैक्स और रेहान अहमद को 2-2 विकेट मिले। एक विकेट लियम डॉसन को मिला। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद। न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैकॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढी और लॉकी फर्ग्यूसन। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read more
    Prev Article
    Vijay Divorce: शादी के 27 साल बाद विजय-संगीता का होगा तलाक, एक फैन से कैसे बनीं थीं थलपति की बेटरहाफ
    Next Article
    चुनाव के चलते IPL का शेड्यूल बदल सकता है:26 की जगह 28 मार्च को पहला मैच संभव, बंगाल-तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में चुनाव

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment