Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी अपर श्रम आयुक्त कार्यालय पर पुलिस का पहरा:कई संगठनों ने विरोध का एलान किया था, DIG बोले- किसी को प्रदर्शन की अनुमति नहीं

    7 hours ago

    2

    0

    वाराणसी के नाइटी इमली इलाके में मौजूद अपर श्रम आयुक्त कार्यालय पर गुरुवार सुबह से ही पुलिस का पहरा देखने को मिला। 4 थानों की फोर्स के साथ डीसीपी काशी जोन सुबह 10 बजे से कार्यालय के पास मौजूद रहे। वहीं, एक टुकड़ी आरआरएफ की भी मौजूद रही। इसके अलावा डीआईजी शिवहरि मीणा ने भी मौके का मुआयना किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया- कुछ संगठनों द्वारा विरोध-प्रदर्शन करने की बात सामने आई थी। इसके बाद यह सख्ती बरती जा रही है। देखिये अपर श्रम आयुक्त कार्यालय पर पुलिस की सुरक्षा की तस्वीरें… 4 थानों की मौजूद, हर संदिग्ध की हो रही चेकिंग अपर नगर आयुक्त श्रम का कार्यालय नाटी इमली स्थित संजय नगर कालोनी में है। यहां कतिपय संगठनों ने गुरुवार को धरना-प्रदर्शन की बात कही गयी थी। इसे देखते हुए भारी पुलिस फोर्स सुबह 10 बजे से ही अपर श्रम आयुक्त के कार्यालय पर तैनात रही। इस दौरान हर आने-जाने वाले की चेकिंग की गई। तथा अनावश्यक रूप से भीड़ लगाए लोगों को वहां से हटाया गया। शांति पूर्वक पत्रक सौंपने की कही बात अपर श्रम आयुक्त कार्यालय सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे डीआईजी शिवहरि मीणा ने बताया - कुछ संगठनों ने आज वाराणसी के श्रम कार्यालय में धरना-प्रदर्शन की बात कही थी। इसपर कई नेताओं और अन्य लोगों से बातचीत की गई और उनसे कहा गया कि यदि उनकी कोई समस्या है। वो अपना ज्ञापन हमें यह प्रशासन को शान्तीपूर्वक तरीके से ले जाकर सौंप दें। किसी को भी धरना-प्रदर्शन या अन्य किसी चीज की अनुमति नहीं दी गई है। नोएडा में हुआ था बवाल 13 अप्रैल को सैलरी को बढ़ाने की डिमांड और वीक ऑफ़ को लेकर नोएडा की कई फैक्ट्रियां में श्रमिकों ने हड़ताल कर दी थी। इसके अलावा सड़कन पर उतारकर प्रदर्शन किया था। जिसमें पुलिस ने कई कर्मचारियों को गिरफ्तार किया था। वहीं, इस दौरान भीड़ ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ के बाद उन्हें आग के हवाले कर दिया था। इसके अलावा पथराव किया था। इसपर पुलिस ने एक्शन करना चाहा तो उन्हें भी पत्थर से बचकर भागना पड़ा और उनकी गाड़ियों को भी तोड़ दिया गया । इस घटना के बाद से पूरे प्रदेश में अलर्ट है। वहीं वाराणसी में एहतियातन सख्ती की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में बस-ट्रक टक्कर, एक की मौत:बेंगलुरु से अजमेर शरीफ जा रही टूरिस्ट बस, दो घायल
    Next Article
    सेलेब्स के बॉडीगार्ड्स की सालाना कमाई करोड़ों में नहीं होती:शाहरुख खान के पूर्व बॉडीगार्ड ने सोशल मीडिया पर सैलरी के दावों की सच्चाई बताई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment