Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी की ईदगाहों और मस्जिदों में अमन की दुआ:अल्लाह की इबादत में झुके हजारों सिर, खामेनई की मौत पर काली पट्‌टी बांधी

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में शनिवार को कड़ी सुरक्षा और पुख्ता इंतजाम के बीच ईद की नमाज अता की गई। शुक्रवार को चांद का दीदार होने पर शनिवार को ईद मनाई गई। वाराणसी समेत समूचे पूर्वांचल में हाईअलर्ट के बीच रोजेदार और अकीदतमंद मस्जिद और ईदगाहों में जुटे। जिला प्रशासन और पुलिस कमिश्नरेट के अफसर सड़क पर है। हर ईदगाह और मस्जिद पर फोर्स तैनात की गई, मुस्लिम बाहुल्य और मिश्रित आबादी में पुलिस बल चक्रमण करते रहे। ज्ञानवापी से लेकर मस्जिद दायम खां पुलिस लाइन, मस्जिद लंगड़े हाफिज-नई सड़क, मस्जिद खरबूजा शहीद, जामा मस्जिद नदेसर, मस्जिद लाट सरैंया आदि में भारी भीड़ के बीच ईद की नमाज हुई। सुबह से मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। मस्जिदों में टोपी, चटाई और पानी की पूरी व्यवस्था की गई। सुबह सात बजे से नमाज अदा करने का सिलसिला शुरू हुआ। इस दौरान लकदक पोशाक में बड़े से लेकर बच्चे तक दिखे। मुबारकबाद और दावतों का सिलसिला भी शुरू हो गया है जो रात तक चलेगा। ईद उल फितर के अवसर पर शाही जामा मस्जिद में हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकत्र होकर ईद की नमाज अदा की। नमाज के बाद दुआएं की गईं, मुल्क अमन-चैन और भाईचारे की कामना की गई। सज्जादानशीन ने अमन चेन की दुआ की। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शहर में विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। नमाज कहीं सड़क पर नहीं पढ़ी गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग और ड्रोन/सीसीटीवी निगरानी का इस्तेमाल किया गया। शांति बनाए रखने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स और अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किया गया। ईद-उल-फितर की नमाज के दौरान शिया समुदाय के लोग काली पट्टी बांधकर पहुंचे। बताया गया कि यह विरोध अयातुल्ला अली खामेनेई समेत अन्य लोगों की मौत को लेकर जताया। तकरीर के बाद नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई। शहर में सुबह से ईद की नमाज को लेकर मस्जिदों और ईदगाहों में बजूखाने, चटाइयां आदि की तैयारी में कमेटियां जुटी रहीं। ईरान के सुप्रीम लीटर अय्यातुल्लाह अली खामनेई के युद्ध में मारे जाने पर शिया जमात ईद सादगी से मना रहा है। मस्जिदों में मौलानाओं ने कराई नमाज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जामा मस्जिद खोजापुरा मैदान में मौलाना जाहिर अहमद, मस्जिद शहीद बाबा सरैयां बाजार में हाफिज गुलाम, मस्जिद सुन्नी इमामबाड़ा सरैयां में मौलाना इकबाल अहमद सेराजी, शिया इमामबाडा सरैयां में मौलाना जफरुल हुसैनी ने तकरीर की। बड़ी मस्जिद सरैयां पक्का महाल हाफिज खैरुद्दीन, जामा मस्जिद कमल गड़हा में मौलाना आजाद, नई मस्जिद शिया हजरात दोषीपुरा में मौलाना जफर हुसैन, मीनार वाली मस्जिद कमालपुरा में मौलाना निजाम ने नमाज कराई। मस्जिद लाट सरैयां में मौलाना जियाउर्रहमान ने नमाज तो खानकाह शक्कर तालाब में मुफ्ती-ए-बनारस अहले सुन्नत मौलाना मोइनुद्दीन अहमद फारुकी प्यारे मियां नमाज पढ़ाएंगे। शाही मस्जिद ढाई कंगूरा में हाफिज नसीम अहमद बशीरी, शाही मुगलिया मस्जिद बादशाहबाग में मौलाना हसीन अहमद हबीबी नमाज अता कराई मस्जिद लंगड़े हाफिज में मौलाना जकीउल्लाह असदुल कादरी, सदर इमामबाड़े में मौलाना जफरुल हुसैनी, ईदगाह विद्यापीठ में मुफ्ती शमीम, मस्जिद उल्फत बीबी में मौलाना साकीब रजा, मस्जिद खाकी शाह में मौलाना मुनीर, जामा मस्जिद कम्मू खां डिठोरी महाल में मौलाना शमशुद्दीन साहब ने नमाज पढ़ाई। मस्जिद नगीना में हाफिज सैफुल मलिक, मस्जिद सुल्तानिया में अब्दुल्लाह सऊद अत्तारी, मदनपुरा अल्लू की मस्जिद में हाफिज अनस, ऊंची मस्जिद में मौलाना एहसन कमाल, ढोमन की मस्जिद में कारी फराज अहमद, मस्जिद बरतला में वासिफ रजा, मस्जिद जहांगीर हटिया में हाफिज शुऐब व हाफिज मो. ताहिर ने मस्जिद याकूब शहीद में अता की। इन मस्जिदों में सुबह से ईद की नमाज़ लाठ मस्ज़िद सरैयां। मतवल्ली हाजी मकबूल हसन सरदार चौदहो साहब। समय सुबह 9:30 ईदगाह पुरानापुल पुल्कोहना। इमाम मौलाना सकील साहब। समय 8:30 AM ईदगाह गोगा की बाग जलालीपुरा। हाजी मंजूर साहब। समय। 8:00 AM ईदगाह शक्करतालाब अहलेहदिस जमात। मौलाना हशन जमील मदनी साहब। समय 7:30 AM ईदगाह मस्ज़िद लंगर नवापुरा जीटी रोड। मौलाना इरशाद रब्बानी साहब। समय 8:30 AM जामा मस्ज़िद खोज़ापुरा मैदान। इमाम मौलाना जाहिर अहमद साहब समय 7:45 AM मस्ज़िद शहीद बाबा सरैयां बाजार। इमाम हाफिज गुलाम । समय 8:15 AM मस्ज़िद सुन्नी इमामबाडा सरैया। इमाम। मौलाना। इक़बाल अहमद शिराज़ी। समय 8:00 AM खानखाह हमीदिया रसिदीया शक्करतालाब। इमाम मौलाना शाकिब मिया। समय 8:30 AM बड़ी मस्ज़िद सरैयां पक्का महाल। इमाम हाफिज खैरुद्दीन साहब। समय 8:00 AM मस्ज़िद इमिलिया तल्ले छित्तनपुरा समय 8:00 AM बड़ी मस्ज़िद काज़िसदुल्लापुरा। समय 8:00 AM बड़ी मस्ज़िद सलापुर कबड्डीदुआर। समय 8:00 AM जामा मस्ज़िद कमल गडहा। इमाम मौलाना आज़ाद साहब। समय 8:15 AM मीनार वाली मस्ज़िद कमालपुरा। इमाम मौलाना निजाम साहब। समय 8:00 AM मस्जिद मज़हरुल उलूम बाजार तल्ले इमाम मुफ्ती निजाम अहमद साहब। समय 8:00 बजे मस्जिद हैस तल्ले इमाम मौलाना अमानुररहमान समय 8:00 बजे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईद-उल-फितर पर मेरठ में अमन-चैन, भाईचारे के लिए दुआ:चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात, ADG, DM, SSP समेत पुलिस अधिकारी रहे मुस्तैद
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में बारिश से फसलें, ईंट-भट्‌ठे प्रभावित:तीन दिन की बारिश के बाद ठंड बढ़ी, घना कोहरा छाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment