Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी के मदरसे में लिफ्ट गिरने से युवक की मौत:कम्युनिटी हॉल के कार्यक्रम से निकलते ही हादसा, घायल का ट्रामा में इलाज जारी

    2 hours ago

    2

    0

    वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात मदरसे में कार्यक्रम के दौरान लिफ्ट फेल होने से हड़कंप मच गया। गेट बंद होने के बाद नीचे उतरती लिफ्ट ने कमांड खो दी और सवारियों के साथ लिफ्ट तीन मंजिल नीचे आ गिरी। रेवड़ी तालाब स्थित एक मदरसे में अचानक लिफ्ट गिरने से उसमें शामिल लोग घबरा गए। तेज आवाज के साथ गिरी लिफ्ट में एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। आवाज के बाद बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और सभी को लिफ्ट से बाहर निकाला। गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सक ने एक युवक का इलाज शुरू करवा दिया, दूसरे को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पुलिस जामिया हमीदिया रिजवियां पहुंची पुलिस ने जांच के बाद पंचनामा भरा और शव को कब्जे में ले लिया। मंगलवार की रात रेवड़ी तालाब स्थित मदरसे के कम्युनिटी हॉल में एक कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग जुटे और उनका लिफ्ट से आवागमन जारी था। इसी दौरान दो युवक नीचे के लिए कार्यक्रम से उठे। नीचे जाती हुई लिफ्ट को रोककर दोनों अंदर आ गए। इसी दौरान लिफ्ट भी अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार से नीचे जा गिरी। लिफ्ट गिरने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान आसिफ आदिल के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक हसनैन रज़ा को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। मदरसे में बने कम्युनिटी हॉल में कार्यक्रम में हड़कंप मच गया। हादसा इतना भयानक था कि चीख पुकार मच गई और सूचना पर पहुंचे परिजन भी शव से लिपटकर रोते बिलखते नजर आ रहे थे। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मालमे की जांच में जुटी है। एसीपी गौरव कुमार ने बताया कि लिफ्ट गिरने के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह देखा जा रहा है कि कहीं लिफ्ट के रखरखाव में लापरवाही तो नहीं बरती गई। एसीपी ने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रम्प बोले- अमेरिका किसी देश की मदद नहीं करेगा:हमसे तेल खरीदो, नहीं तो होर्मुज जाकर लाओ; ईरान बोला- आज अमेरिकी कंपनियों के ऑफिस पर हमला करेंगे
    Next Article
    गंगा में रोजा-इफ्तार के 14 आरोपियों की पेशी आज:वाराणसी CJM कोर्ट से खारिज बेल सुनेंगे DJ, क्रिमिनल हिस्ट्री के बाद दस्तावेजों में पाईं खामियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment