Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी कोर्ट के आदेश पर सब इंस्पेक्टर पर मुकदमा:जमीन कब्जाने के लिए फर्जी कागज बनाने का आरोप, रेप में फंसाने की दी धमकी

    4 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र की चिरईगांव चौकी पर पूर्व में तैनात चौकी इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर पंकज राय के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित वीरेंद्र कुमार मौर्या का आरोप है कि दरोगा ने तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनकी जमीन कब्जा ली। मामला सामने आने पर शिकायत करने पर उन्हें और उनके बेटों को रेप केस में फंसाने की धमकी दी गई। अतिरिक्त चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (षष्ठम) के आदेश पर चौबेपुर थाने में लक्ष्मीना देवी, लालजी, उमाशंकर मिश्रा और पंकज कुमार मिश्रा समेत सब-इंस्पेक्टर पंकज राय के खिलाफ बीएनएस की धारा 319(2), 318(4), 336(3), 337, 338, 340(2) और 351(2) में मुकदमा दर्ज किया गया है। 2013 में बाबूलाल से खरीदी थी जमीन पीड़ित विरेंद्र कुमार मौर्या ने कोर्ट कोई बताया - 15 जुलाई 2013 को बाबूलाल से 2720 वर्ग फीट जमीन खरीदी थी। विपक्षी लक्ष्मीना देवी ने सहयोगियों के साथ मिलकर इस जमीन को हड़पने के लिए षड्यंत्र रचा जिसमे कूटचरित दस्तावेज जो ₹100 के स्टाम्प पेपर पर फर्जी विक्रय पत्र और कलेक्ट्रेट की फर्जी मुहरों का उपयोग कर दस्तावेज तैयार किए गए। आरोपियों ने वर्ष 1979 का एक फर्जी सुलहनामा पेश किया, जिसमें उस न्यायालय और पदनाम का जिक्र था जो अस्तित्व में ही 1990 के बाद आया था। अपर नगर मजिस्ट्रेट ने किया था रद्द वीरेंद्र ने बताया - आरटीआई के माध्यम से सभी कागजात निकलने के बाद कोर्ट में एक वाद दायर किया था। इन फर्जी कागजातों की पोल खुलने पर अपर नगर मजिस्ट्रेट (प्रथम) ने पूर्व में पारित एकपक्षीय आदेश को निरस्त कर दिया था। तत्कालीन चिरईगांव चौकी इंचार्ज पंकज कुमार राय ने आरोपियों को बचाने के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया और सौदेबाजी का प्रयास किया जिसमें पीड़ित को चौकी बुलाकर शिकायत वापस लेने के बदले आधी जमीन दिलवाने का लालच दिया। जब मैंने मना किया तो रेप के झूठे मुकदमे में फंसने की धमकी दी। मुकदमा दर्ज होने के बाद मचा हड़कंप इस प्रकरण मे पुलिस सेवा में मौजूद सब इंस्पेक्टर पर मुकदमा दर्ज होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार अब इंस्पेक्टर लखनऊ के किसी थाने में तैनात है। गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे में गिरफ्तारी होने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवाश्रम मठ लार के पूर्व महंत पर केस दर्ज:मठ के अभिलेख लेकर जाने का आरोप, मांगने पर लौटाने से किया इंकार
    Next Article
    नोएडा में छह साल की बच्ची से रेप:आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, खाने-पीने की चीज दिलाने के बहाने ले गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment