Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में आतंकियों को फंडिंग में डॉक्टर गिरफ्तार:4 घंटे से पूछताछ में जुटी ATS, टैपटॉप-मोबाइल में कश्मीर-पाक का नेटवर्क

    5 hours ago

    2

    0

    वाराणसी की एटीएस टीम ने आतंकियों को फंडिंग करने और खुफिया जानकारी देने वाले डॉक्टर को दबोचा है। आदमपुर थाना क्षेत्र के ओमकारेश्वर इलाके में गतिविधि पर एटीएस ने चिकित्सक के घर छापेमारी की। उसके मोबाइल और लैपटॉप को कब्जे में लिया, इसके बाद परिजनों से पूछताछ की। मोबाइल, लैपटॉप और बैंक अकाउंट की डिटेल में लाखों रुपये के टर्न ओवर की जानकारी मिली। वहीं आरोपी का कनेक्शन पाकिस्तानी लोगों और कश्मीर के संगठनों से मिला है। वह कई संदिग्धों के टच में हैं और उनके नंबर फोन में सेव मिले हैं। चिकित्सक और उनके परिजनों से एटीएस एक-एक कर पूछताछ कर रही है। एटीएस को बनारस से टेरर फंडिंग की सूचना और लीड के बाद एक्शन लिया गया । मौके पर आईबी के अधिकारी भी हैं। आदमपुर पुलिस बाहर सुरक्षा के लिए लगाई गई है। चिकित्सक का हॉस्पिटल आदमपुर के हनुमान फाटक इलाके में है। ⁠पठानी टोला थाना आदमपुर निवासी आरोपी अबुबकर लगभग 20 वर्ष है, व्हाट्सएप पर उसकी कई लोगों से संदिग्ध चैट मिली है। ⁠बनारस और मुंबई यूनिट की टीम पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस के अलावा स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में श्रद्धालुओं को वितरित किया ORS पैकेट:हनुमानगढ़ी निकासी द्वार पर विशेष व्यवस्था,पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने संभाली कमान
    Next Article
    लखनऊ में अंबेडकर जयंती पर माल्यार्पण को लेकर फायरिंग:ईंट-पत्थर चले, भाजपा चेयरमैन के बेटे समेत 6 नामजद और अज्ञात पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment