Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने महिलाओं संग बैठक की:बोले- विपक्ष के कारण महिला बिल पास नहीं हो सका

    12 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 28 अप्रैल को अपने संभावित दौरे पर वाराणसी आ रहे हैं। इस दौरान वो बीएलडब्ल्यू मैदान में विशाल महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस विशाल महिला सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में सर्किट हाउस में भाजपा महिला मोर्चा, जिला व महानगर पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों की अलग-अलग बैठकें आयोजित की गईं। जिन्हें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने संबोधित किया।दोनों नेताओं ने महिलाओं को इस महिला सम्मेलन को सफल बनाने का दायित्व सभी को दिया। जब नारी सशक्त होगी, तभी समाज सशक्त होगा इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा - प्रत्येक दायित्व महत्वपूर्ण है। जिसे जो जिम्मेदारी मिली है उसे पूरी निष्ठा से निभाना है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के साथ ही विकसित भारत का संकल्प लिया। इस संकल्प को साकार करने के लिए देश की आधी आबादी की भागीदारी अनिवार्य है। उन्होंने प्रधानमंत्री के विचारों को दोहराते हुए कहा - जब नारी सशक्त होती है। तो समाज सशक्त होता है और जब समाज सशक्त होता है। राष्ट्र मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता रही है। पंकज चौधरी ने विपक्ष पर साधा निशाना नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संदर्भ में उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा व विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के उद्देश्य से बिल लाया गया, लेकिन विपक्ष के कारण यह पारित नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर महिलाओं में आक्रोश है। साथ ही उन्होंने तीन तलाक बिल और पिछड़ा वर्ग आयोग को वैधानिक दर्जा देने जैसे फैसलों का उल्लेख करते हुए महिलाओं, पिछड़ों और अनुसूचित जाति वर्ग के आर्थिक उन्नति, सामाजिक व राजनैतिक भागीदारी तथा उनके अधिकारों के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर चर्चा की। महिलाएं हर जिम्मेदारी का निर्वहन करने में सक्षम बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने अब तक की तैयारियों की समीक्षा की और कहा कि सम्मेलन की सफलता के लिए बूथ स्तर तक संपर्क अभियान चलाया जाए। प्रत्येक महिला मतदाता तक पहुंचकर उन्हें कार्यक्रम में शामिल करने का लक्ष्य रखा जाए। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल स्वागत का अवसर नहीं, बल्कि महिलाओं के साथ संवाद और उनके सशक्तिकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रदर्शन भी होगा। उन्होंने कहा की इस कार्यक्रम की पूरी जिम्मेदारी महिलाओं की है। इस सम्मेलन से यह संदेश भी जाएगा कि महिलायें हर जिम्मेदारी का निर्वहन करने में सक्षम है। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत एवं विषय प्रस्तावना भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने किया। महिला मोर्चा की बैठक में धन्यवाद ज्ञापन महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने किया, जबकि जिला व महानगर पदाधिकारियों की बैठक में धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने किया। संचालन अनिल श्रीवास्तव ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के सभी जिलों में हाईटेक वृद्धाश्रम शुरू:रहने-खाने से लेकर पेंशन तक की सुविधा, 6000 से ज्यादा बुजुर्गों को मिला सहारा
    Next Article
    भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने निकाला आक्रोश मार्च:मोरना में महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष के रवैये का किया विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment