Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में बसों-मालवाहक और 4-व्हीलर को नो-एंट्री:पीएम विजिट पर ट्रैफिक एडवाइजारी लागू, जनसभा से पहले शहर के कई रूट डायवर्ट

    13 hours ago

    2

    0

    वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले ट्रैफिक पुलिस ने शहर में ट्रैफिक एडवाइजारी लागू कर दी है। शहर में सुरक्षा के साथ बेहतर यातायात के लिए कठोर कदम उठाए गए हैं। पुलिस ने वीवीआईपी मूवमेंट को सुचारू करने के लिए शहर में बसों और चार पहिया वाहनों की इंट्री रोक दी है। कार्यक्रम में शामिल बसों को छोड़कर सभी रोडवेज, सवारी और टूरिस्ट बसों को शहर के बाहर ही रोक दिया जाएगा। ऐसा विशेष डायवर्जन लागू करने से काशी आने वाले पर्यटकों और आम लोगों को असुविधा का सामना करना पडेगा। पीएम विजिट पर डायवर्जन मंगलवार को दोपहर 12 बजे से रात 11 बजे तक तथा बुधवार की सुबह 4 बजे से सुबह 10 बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित या परिवर्तित रहेगी। हालांकि यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश करने से बचें। बीएलडब्ल्यू परिसर के अंदर सिनेमा हाल तिराहा, सेंट्रल मार्केट, सूर्य सरोवर, डी-05 रेलवे क्रासिंग, गोमती मार्केट और इंटर कालेज चौराहा समेत कई स्थानों पर वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। कार्यक्रम स्थल की ओर किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी। एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा के अनुसार आज प्रधानमंत्री के 28 अप्रैल को प्रस्तावित वीवीआइपी कार्यक्रम को देखते हुए शहर में दोपहर 12 बजे से रात 11 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। कार्यक्रम में शामिल बसों को छोड़कर सभी रोडवेज, सवारी और टूरिस्ट बसों के लिए विशेष डायवर्जन लागू रहेगा। प्रयागराज, सोनभद्र और मीरजापुर की ओर से आने वाली बसों को मोहनसराय अंडरपास से मुड़ैला तिराहा तक ही आने दिया जाएगा। जौनपुर की ओर से आने वाली बसें हरहुआ रिंग रोड अंडरपास तक ही संचालित होंगी और काशी कृषक इंटर कालेज में पार्क की जाएंगी। ओवरब्रिज पर इन बसों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। गाजीपुर और आजमगढ़ की ओर से आने वाली बसों को आजमगढ़ रिंग रोड अंडरपास तक ही आने की अनुमति होगी, जहां से उन्हें वापस किया जाएगा। अमरा अखरी अंडरपास और चांदपुर चौराहा से भी सामान्य बसों को कार्यक्रम स्थल की ओर जाने से रोका जाएगा और उन्हें वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा। प्रयागराज, सोनभद्र और मीरजापुर की ओर से आने वाली बसों के यात्री यहां से पैदल जाएंगे। चांदपुर चौराहा से भी केवल कार्यक्रम से संबंधित बसों को ही आगे बढ़ने दिया जाएगा, अन्य सभी बसों को मोहनसराय, डाफी या अन्य वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्ट किया जाएगा। चार पहिया व मालवाहक वाहनों के लिए व्यवस्था प्रधानमंत्री के आगमन से दो घंटे पहले ही बाबतपुर चौकी तिराहा से भारी वाहनों का शहर में प्रवेश रोक दिया जाएगा और उन्हें बड़ागांव की ओर मोड़ा जाएगा। भेलखा हनुमान मंदिर, मुढ़ेला तिराहा, चांदपुर, बऊलिया, लहरतारा, महमूरगंज, भिखारीपुर, नरिया, चितईपुर, सेंट्रल जेल, भोजूबीर और काली माता मंदिर जैसे प्रमुख चौराहों से वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इन सभी स्थानों से वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा। बीएलडब्ल्यू परिसर के अंदर भी सिनेमा हॉल तिराहा, सेंट्रल मार्केट, सूर्य सरोवर, डी-05 रेलवे क्रॉसिंग, गोमती मार्केट और इंटर कॉलेज चौराहा समेत कई स्थानों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। कार्यक्रम स्थल की ओर किसी भी प्रकार के वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी। बसों व भारी वाहनों पर खास प्रतिबंध पीएम मोदी के आगमन से दो घंटे पहले बाबतपुर चौकी तिराहा से सभी भारी वाहनों और रोडवेज/प्राइवेट बसों का शहर में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इन्हें बड़ागांव की ओर डायवर्ट किया जाएगा। बाबतपुर से हरहुआ के बीच बसों और भारी वाहनों को हरहुआ रिंग रोड से परमपुर अंडरपास होते हुए लोहता की ओर भेजा जाएगा। हरहुआ ओवरब्रिज पर इनका प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। अमरा अखरी अंडरपास से बसों को भिखारीपुर की ओर नहीं जाने दिया जाएगा, उन्हें मोहनसराय और डाफी की ओर मोड़ा जाएगा। चांदपुर और बउलिया से भी बसों को फुलवरिया की ओर जाने पर रोक रहेगी। इसके अलावा पड़ाव से राजघाट की ओर मालवाहक वाहनों का संचालन सुबह 6 से 10 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगा। प्रधानमंत्री के दौरे के दूसरा दिन शहर भर में एडवाइजारी 29 अप्रैल को सुबह छह से दिन में 10 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। यातायात पुलिस ने सुरक्षा और सुचारु आवागमन को ध्यान में रखते हुए बसों, भारी वाहनों, चार पहिया, ऑटो और ई-रिक्शा के लिए विशेष रूट प्लान जारी किया है। एडीसीपी अंशुमान मिश्र ने अपील की है, कि जरूरी होने पर ही वीवीआइपी मूवमेंट वाले क्षेत्र में जाएं और ट्रैफिक डायवर्जन का पालन करें। शहर के प्रमुख चौराहों पर डायवर्जन भेलखा हनुमान मंदिर, मुढ़ेला, चांदपुर, बउलिया, मण्डुवाडीह, लहरतारा, महमूरगंज, रथयात्रा, भिखारीपुर, नरिया, चितईपुर, काली माता मंदिर, लकड़ीमंडी, मरीमाई, मलदहिया, पिशाचमोचन, चेतगंज, अमर उजाला, विशेश्वरगंज, मच्छोदरी, भदऊ चुंगी, गोदौलिया और सोनारपुरा समेत दर्जनों प्रमुख स्थानों पर वाहनों का आवागमन वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान प्रतिबंधित रहेगा। इन स्थानों से वाहनों को वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्ट किया जाएगा। हेल्पलाइन नंबर पर करें संपर्क - ट्रैफिक कंट्रोल रूम नंबर :7839856994 - ट्रैफिक हेल्पलाइन 7317202020
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में ईयरफोन के चलते ट्रैक्टर-ट्रॉली पटली:किशोरी की मौत, मां-बहन गंभीर घायल
    Next Article
    धनौरा सीट पर सपा से पहली पसंद बनीं इंदु चौधरी:भाजपा से पसंदीदा उम्मीदवार राजीव तरारा, बसपा से जितेंद्र सिंह; बाकी कैंडिडेट्स के बारे में जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment