Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में डीजे संचालक पर केस दर्ज:शिवपुर में फोरलेन पर जाम लगाने और तेज आवाज में डीजे बजाने पर कार्रवाई

    15 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में तेज आवाज में डीजे बजाने और हाईवे पर जाम लगाने के आरोप में एक डीजे संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शिवपुर थाना क्षेत्र के वाराणसी-बाबतपुर फोरलेन पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि आगे भी इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे की है, जब शिवपुर थाने की पुलिस गश्त और अतिक्रमण विरोधी अभियान पर निकली थी। पुलिस टीम जब गिलट बाजार तिराहे से तरना ओवरब्रिज की ओर बढ़ रही थी तो कादम्बनी लॉन के पास वाहनों की लंबी कतार और भारी भीड़ दिखाई दी। इस दौरान डीजे पर तेज आवाज में गाने बजाए जा रहे थे। तेज ध्वनि में बज रहे गाने से पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डीजे संचालक आशीष कश्यप, निवासी दीनदासपुर, जंसा को डीजे बंद करने और रास्ता खाली करने का निर्देश दिया। पुलिस ने बताया कि वाहनों की लंबी कतार लगी होने के बावजूद डीजे संचालक ने उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया। समझाने के बाद भी जब आरोपी नहीं माना, तो पुलिस ने कार्रवाई की। इस मामले में शुक्रवार शाम को डीजे संचालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। शिवपुर इंस्पेक्टर वीरेंद्र सोनकर ने बताया कि आरोपी डीजे संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और ट्रैफिक व्यवस्था तथा ध्वनि प्रदूषण मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आकाश श्रीनेत्र बने प्रयागराज मंडल के नए सीनियर डीईई:2013 बैच के अधिकारी ने संभाला पदभार, MNNIT से पढ़े
    Next Article
    नगर निगम के 3 सुपरवाइजर सस्पेंड:7 कर्मचारी बर्खास्त; डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में लापरवाही पर हुआ एक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment