Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता संग मारपीट-गालीगलौज:लस्सी दुकान पर राजनीतिक बहस में हाथापाई, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

    2 hours ago

    2

    0

    वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात लस्सी की दुकान पर राजनीतिक बहस पर युवकों के बीच हाथापाई हो गई। सरकार पर सवाल उठाने के लिए युवक ने दुकान पर मौजूद युवकों को टोका तो दोनों में तकरार हो गई। इसके बाद सरकार पर सवाल उठाने वाले युवकों ने मिलकर पक्षकार को पीट दिया। पीड़ित युवक गौरव दुबे सीएम की भंग टीम हिन्दू युवा वाहिनी का पूर्व कार्यकर्ता था, जिसने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। विवाद की सूचना पर गंभीरता दिखाते हुए पुलिस ने तहरीर पर केस दर्ज कर दो हमलावरों को गिरफ्तार भी कर लिया। बता दें कि हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व कार्यकर्ता का आरोप है कि कुछ लोगों ने कार्यकर्ता के साथ मारपीट के दौरान उसके संगठन के खिलाफ भी आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। इस पर विवाद हो गया और फिर हमालवरों ने अपने सहयोगियों को बुलाकर पिटवाया। पुलिस दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। लस्सी की दुकान के पास मारपीट का पूरा मामला हिंदू युवा वाहिनी के पूर्काव र्यकर्ता गौरव दुबे ने आरोप लगाया है कि वह सोनारपुरा इलाके में लस्सी की एक दुकान के पास खड़े थे। तभी कुछ लोगों के साथ उनकी कहासुनी हो गई। उन्होंने बताया कि धीरे-धीरे मामला बढ़ता गया और आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। आरोप लगाया है कि इस दौरान हमलावरों को बताया कि वह हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता होने के कारण ही सरकार का पक्ष और विचारधारा के पहलू समझा रहा है। जिसके बाद सभी आक्रोशित हो गए और संगठन के खिलाफ भी आरोपियों ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए उनके साथ मारपीट की। मारपीट मामूली सी कहासुनी के बाद शुरू हो गई। । उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें इस दौरान इसके साथ ही आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की भी धमकी दी है। उन्होंने बताया कि सरेराह हुई इस घटना के बाद से वह बहुत ही आहत हैं और संगठन के खिलाफ भी की गई अभद्र टिप्पणी से उनकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचा है। गौरव ने बताया कि उनके द्वारा मारपीट की इस घटना में कृष और सुरेश के समेत कुछ अज्ञात व्यक्ति भी शामिल थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं फरार आरोपियों की जानकारी भी जुटाए जा रही है और जो तथ्य निकल कर सामने आएंगे, उसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काकोरी में मिली महिला की हेड इंजरी से मौत:रेप की आशंका के चलते बनाई स्लाइड, 6 दिन बाद भी नहीं हो सकी पहचान
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ठोस आरोप न हों तो, घरेलू हिंसा का केस नहीं, पति के खिलाफ ₹170 करोड़ का दावा खारिज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment