Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में खुला पहला N-Gen पोस्ट ऑफिस:कैफे जैसा माहौल और डिजिटल सेवाएं एक ही जगह

    5 hours ago

    2

    0

    वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर में N-Gen (नेक्स्ट जेनरेशन) पोस्ट ऑफिस की शुरुआत की गयी है। यह वाराणसी क्षेत्र का पहला N-Gen पोस्ट ऑफिस है, जिसे युवाओं और छात्रों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसका उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आनंद कुमार त्यागी और पोस्टमास्टर जनरल पद्मगंधा मिश्रा ने किया। इस N-Gen का इंटीरियर कैफे स्टाइल में बनाया गया है, जिसमें बैठकर काम करने और समय बिताने की सुविधा दी गई है। छात्रों के लिए मिनी लाइब्रेरी, टीवी, वीडियो गेम, शतरंज और कैरम जैसे विकल्प भी उपलब्ध हैं। साथ ही, मुफ्त वाई-फाई की सुविधा भी दी गई है, ताकि छात्र पढ़ाई और अन्य ऑनलाइन कार्य आसानी से कर सकें। दीवारों और बैठने की व्यवस्था को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह जगह आधिकारिक कार्यालय कम और युथ जोन ज्यादा लगे। यहां डाक सेवाओं के साथ-साथ डिजिटल बैंकिंग, ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की सुविधाएं भी एक ही जगह मिल रही हैं। यानी किसी छात्र को पैसे भेजने हों, खाता खोलना हो या ऑनलाइन ऑर्डर से जुड़ी जानकारी लेनी हो, तो अलग-अलग जगह जाने की जरूरत नहीं है। उद्घाटन के दौरान पोस्टमास्टर जनरल पद्मगंधा मिश्रा ने बताया कि यह पहल युवाओं को ध्यान में रखकर शुरू की गई है, ताकि वे डाक सेवाओं के साथ नई तकनीक से भी जुड़ सकें। कुलपति प्रोफेसर आनंद कुमार त्यागी ने कहा कि विश्वविद्यालय में इस तरह की सुविधा शुरू से छात्रों और डाक विभाग के बीच जुड़ाव मजबूत होगा और उन्हें नई सुविधाओं का लाभ मिलेगा। काशी विद्यापीठ की बीए थर्ड ईयर की छात्रा खुशी राय ने इस पहल को सराहते हुए कहा कि यह पोस्ट ऑफिस छात्रों के लिए काफी उपयोगी है। उन्होंने बताया कि यहां का माहौल बहुत अच्छा है और छात्र यहां बैठकर अपनी पोस्ट और बैंकिंग सहित अन्य जरूरतों से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं। छात्रों के अनुसार यह N-Gen पोस्ट ऑफिस अब युवाओं के लिए नई सुविधाओं, बेहतर सेवाओं और आधुनिक माहौल का एक नया केंद्र बनकर उभरा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज में विकास कार्यों में फर्जीवाड़ा:लाखों के फर्जी बिल-बाउचर से भुगतान, निजी स्कूल में निधि खर्च का आरोप
    Next Article
    ईरान का दावा- अमेरिकी पायलट को हिरासत में लिया:F-35 फाइटर जेट गिराया; कहा- पूरे इलाके में अमेरिकी ठिकाने तबाह कर देंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment