Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में महिला की सिर कूंचकर हत्या:लोहता में गांव के बाहर फेंका शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

    1 hour ago

    2

    0

    वाराणसी में हमलावरों ने महिला की सिर कूंचकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसके शव को लोहता थाना क्षेत्र के खेतों में फेंक दिया। पहचान मिटाने के लिए उसके सिर और चेहरे पर पत्थर से वार किए गए। वारदात को अंजाम देकर हत्यारे मौके से भाग निकले। सुबह ग्रामीण जब खेत पर पहुंचे तो लगभग 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव देकखर हड़कंप मच गया। पहले हरपालपुर गांव में इसकी जानकारी दी फिर लोहता पुलिस को बुलाया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला का शव गांव के बाहर सुनसान इलाके में पड़ा मिला। शव की स्थिति देखकर आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। फिलहाल महिला के पास से एक आधारकार्ड भी मिला है। उसके आधार पर पुलिस शिनाख्त करने में जुटी है, जिले के सभी थानों में गुमशुदगी या अपहरण के केस खंगाले जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बुजुर्ग से 1.15 करोड़ की ठगी:ट्रेडिंग-क्रिप्टो में मुनाफे का झांसा दिया, फर्जी बुकलेट-दस्तावेज दिखाया
    Next Article
    सीतापुर में जिम के बाहर से बाइक चोरी का VIDEO:चोर ने 25 मिनट रेकी कर घटना को दिया अंजाम, सीसीटीवी में कैद वारदात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment