Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में सड़कों पर डायवर्जन, गोदौलिया-मैदागिन नो व्हीकल जोन:महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ समेत 500 शिवमंदिरों पर फोर्स तैनात, 17 पार्किंग बनाईं

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में आधी रात से बड़े वाहनों का प्रवेश बंद है और कई सड़कों पर डायवर्जन लागू किया गया है। कल सुबह तक नई एडवाइजरी पर ट्रैफिक चलेगा। काशी विश्वनाथ मंदिर, सारंगनाथ, शूलटंकेश्वर समेत तमाम मंदिरों पर फोर्स तैनात है। शहर से लेकर देहात तक लगभग 500 मंदिरों में पुलिस फोर्स तैनात है। महाशिवरात्रि पर काशी में आने वाली भीड़ और पंचकोस यात्रा की भीड़ में वाहनों को सीमा क्षेत्र में नियंत्रित किया गया है। मैदागिन से गोदौलिया मार्ग को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। वाराणसी पुलिस ने शहर में आने वाले लोगों से प्लान के तहत गाड़ियां पार्क करने की अपील की है। एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा ने बताया - धर्म की नगरी काशी में महाशिवरात्रि पर बाबा विश्वनाथ सहित सभी देवालयों में भक्त बाबा के अभिषेक के लिए आते हैं। इसके अलावा काशी में पंचकोस यात्रा करने के लिए कई जिलों और आस-पास के क्षेत्र से भक्त आते हैं। अत्याधिक भीड़ के दबाव को देखते हुए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वृहद् ट्रैफिक और पार्किंग प्लान जारी किया गया है। साथ ही दिक्कत होने पर जानकारी लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। वहीं चप्पे चप्पे पर फोर्स तैनात रहेगा। एडीसीपी ने दो चरणों में ट्रैफिक एडवाइजरी बनाई प्रथम चरण 1. पिपलानी कटरा से किसी भी प्रकार के वाहन चार पहिया वाहन मैदागिन की तरफ नहीं जायेगें। इन वाहनों को नाटी इमली की तरफ डायवर्ट किया जाएगा तथा सम्बन्धित पार्किंग स्थल में पार्क कराया जाएगा। 2. विश्वेश्वरगंज तिराहा से मैदागिन की तरफ किसी भी प्रकार के चार पहिया वाहनों को नहीं आने दिया जायेगा। इन वाहनों को गोलगड्‌डा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 3. बेनियाबाग तिराहा से किसी भी प्रकार के चार पहिया वाहनों को रामापुरा की तरफ नही जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को बेनिया बाग पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। 4. लक्सा तिराहा से किसी प्रकार के चार पहिया वाहन को रामापुरा की तरफ नही जाने दिया जायेगा। इन वाहनों को गुरूबाग तथा औरंगाबाद की तरफ डायवर्ट किया जाएगा तथा दो पहिया पीडीआर मॉल पार्किंग स्थल में पार्क कराये जाएगें। 5. रेवड़ी तालाब से किसी भी प्रकार के चार पहिया वाहनों को रामापुरा की तरफ नहीं आने दिया जायेगा। इन वाहनों को भेलूपुर तथा नीमामाई की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा तथा निर्धारित पार्किंग स्थल में पार्क कराया जाएगा। 6. सोनारपुरा तिराहा से किसी भी प्रकार चार पहिया वाहनों को रामापुरा की तरफ नहीं जाने दिये जायेगा। इन वाहनों को भेलूपुर तथा अग्रवाल तिराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा तथा सम्बन्धित पार्किंग स्थल में पार्क कराया जाएगा। 7. संस्कृत विश्वविद्यालय तथा लहुराबीर चौराहा से मालवाहक व बड़े चार पहिया वाहनों को संस्कृत विश्वविद्यालय से डायवर्ट कर दिया जाएगा तथा सम्बन्धित पार्किंग स्थल में पार्क कराया जाएगा। द्वितीय चरण 1. संस्कृत विश्वविद्यालय तथा लहुराबीर चौराहा से किसी भी प्रकार के चार पहिया वाहनों को मैदागिन तथा बेनिया बाग की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा।इन वाहनों कोसंस्कृत विश्वविद्यालय से डायवर्ट कर दिया जाएगा तथा सम्बन्धित पार्किंग स्थल में पार्क कराया जाएगा। 2. गोलगड्‌डा तिराहा से किसी भी प्रकार के चार पहिया वाहनों को विशेश्वरगंज की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा। इन वाहनों को चौकाघाट व नमोघाट की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा। 3. गुरूबाग तिराहा से किसी भी प्रकार के दूसरे जनपद के चार पहिया वाहनों को लक्सा की तरफ नही जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को नीमामाई की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 4. ब्राडवे तिराहा से किसी भी प्रकार के चार पहिया वाहनों को अग्रवाल तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा। इन वाहनों को रविन्द्रपुरी की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा तथा सम्बन्धित पार्किंग स्थल में पार्क कराया जाएगा। 5. अग्रवाल तिराहे से किसी भी प्रकार के चार पहिया वाहनों को सोनारपुरा/गोदौलिया की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा। इन वाहनों को ब्राडवे की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा तथा सम्बन्धित पार्किंग स्थल में पार्क कराया जाएगा। अब जानिए ट्रैफिक विभाग का पार्किंग प्लान - शहर के अंदर पार्किंग व्यवस्था सोनारपुरा, गोदौलिया तथा रामापुरा की तरफ P-01- एग्लो-बंगाली इण्टर कालेज के अन्दर तथा बाउंड्री के बगल में, खोजवा रोड (चार पहिया 100) P-02- द्वारिकाधीश मंदिर शंकुलधारा पोखरा के पास (दो पहिया 200, चार पहिया 200) P-03- पीडीआर पार्किंग थाना लक्सा (दो पहिया 200, चार पहिया 200) P-04- गोदौलिया मल्टीलेवल पार्किंग (दो पहिया 200) P-05- बेनियाबाग पार्किंग (दो पहिया 100, चार पहिया 500) P-06- जय नारायण इण्टर कालेज मैदान पार्किंग (दो पहिया 100, चार पहिया 100) P-07- सनातन धर्म इण्टर कालेज मैदान पार्किंग (दो पहिया 200) P-08- सीएचएस स्कूल मैदान तथा कमच्छा एवं खोजवा रोड किनारे (दो पहिया 100, चार पहिया 25) P-09- ब्राडवे से रविन्द्रपुरी कालोनी के सामने सड़के के दोनो तरफ।( दो पहिया 500, चार पहिया 250) P-10 - VIP पार्किंग रविदास पार्क। (दो पहिया 50, चार पहिया 20) लहुराबीर चौराहा की तरफ P-11- टाउनहाल पार्किंग मैदान। (चार पहिया 200) P-12- हरिश्चन्द्र कालेज के सामने बायें हाथ । (वीआईपी चार पहिया 50) P-13- शव वाहनों की पार्किंग हरिश्चन्द्र डिग्री कालेज के सामने दाहिने तरफ (दो पहिया 300) P-14- सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वीसी कार्यालय गेट के पास। (चार पहिया 200) P-15- राजकीय ITI कॉलेज वीसी आवास के पास (दो पहिया 500, चार पहिया 50) P-16- क्वीन्स इण्टर कालेज का मैदान। (दो पहिया 500) P-17- चित्रकूट रामलीला मैदान, लकड़मण्डी (आयुर्वेदिक अस्पताल के सामने) (चार पहिया 50) समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर पर करें काल एडीसीपी ने सभी से अपील किया है कि वाराणसी आने वाले सभी लोग एडवाइजरी का पालन करें और किसी भी असुविधा और समस्या के लिए ट्रैफिक कण्ट्रोल / हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। 1. ट्रैफिक कंट्रोल रूम +917839856994 2. ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर +917317202020
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाशिवरात्रि को लेकर तैयार हुए शिवालय:भंवरनाथ मंदिर पर लगने वाली भारी भीड़ को देखते हुए किया गया डायवर्सन
    Next Article
    गोरखपुर का 5 वां कल्याण मंडपम बनकर तैयार:सीएम ने उद्घाटन करके जनता के लिए खोला, कम पैसे में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment