Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में दवा-कारोबार के नाम पर 60.54 लाख की ठगी:10 कारोबारियों से पति-पत्नी ने दवाएं खरीदी, पेमेंट में फर्जी चेक दिया

    7 hours ago

    2

    0

    वाराणसी के सप्तसागर दवा मंडी के दस कारोबारियों के साथ एक कपल ने 60.54 लाख रुपए ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने कारोबारियों की संयुक्त तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी ने बड़ा गणेश स्थित प्रथम फार्मा को दवा सप्लाई की थी। लेकिन किसी का भुगतान नहीं हुआ और जब दबाव बनाया गया तो फर्जी हस्ताक्षर किया हुआ चेक दे दिया। गलती पकड़े जाने पर फरवरी तक का समय मांगा गया पर अप्रैल आने के बावजूद अभी तक भुगतान न होने पर दवा कारोबारियों ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। दवा व्यवसाइयों ने दी तहरीर सप्तसागर दवा मंडी के दवा व्यवसायी सौरभ अग्रवाल सहित 10 व्यवसाइयों ने कोतवाली थाने में कुल 60 लाख 54 हजार रुपए की ठगी की तहरीर दी है। इन्होने पुलिस को बताया - कोतवाली थानाक्षेत्र के बड़ा गणेश में मौजूद प्रथम फार्मा के प्रोप्राइटर मोना मद्धेशिया, पति मनीष मद्धेशिया और बेटे प्रथम मद्धेशिया ने हम सभी से अलग-अलग तरह के मेडिकल दवाएं नए क्रेडिट पर ली लेकिन दिसंबर 2025 से भुगतान बंद कर दिया। जबकि लगातार उनकी दुकान खुली रही और उन्होंने माल की बिक्री की। दबाव बनाने पर दिया जाली चेक दवा व्यवसाइयों ने बताया - जब हम सभी ने दबाव बनाया तो मनीष ने अपनी पत्नी मोना के नाम से एक चेक दिया। जिसे बैंक में लगाया गया तो वह बाउंस हो गया। इसपर हम लोगों ने कानूनी कार्रवाई की बात कही तो 26 जनवरी 2026 को हुई पंचायत के बाद फरवरी में सभी के भुगतान की बात कही गयी थी। लेकिन आज तक हमें पैसा नहीं दिया गया है। जो कुल 60 लाख 54 हजार रुपए है। पुलिस ने दर्ज की FIR एसीपी विजयप्रताप सिंह ने बताया - दवा कारोबारियों की तहरीर पर बीएनएस की धारा 316(5), 338, 336(3), 340(2) में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कर्रवाई की जा रही है। उम्मीद है जल्द ही सबके पैसे वापस करवा दिए जाएंगे। अब जानिए किसका कितना फंसा है पैसा 1 - सौरभ अग्रवाल की फर्म अग्रवाल एन्ड अग्रवाल का 2,2,55,099/- लाख रुपए। 2 - विष्णु कुमार गुप्ता की फर्म विष्णु एजेंसी का 8,39,349/- लाख रुपए। 3 - देवानंद कुकरेजा की फर्म नारायण एंटरप्राइजेज का 7,16,365/- लाख रुपए। 4 - प्रदीप कुमार जायसवाल की फर्म आकाश फार्मा का 4,74,517/- लाख रुपए। 5 - महेश कुमार बरनवाल की फर्म बरनवाल एजेंसी का 3,47,899/- लाख रुपए। 6 - मोहन लाल गुप्ता की फर्म पीआर फार्मा का 3,18,008/- लाख रुपए । 7 - नंद लाल गुप्ता की फर्म नीरज मेडिसिन सेंटर का 3,02,216/- लाख रुपए। 8 - पुरषोत्तम कुमार मारू की फर्म मारू एंड मारू का 2,82,204 /- लाख रुपए । 9 - सिद्धार्थ लाढा की फर्म लढा एजेंसी का 2,71,473/- लाख रुपए। 10 - गोवर्धन इसरानी की फर्म विकास मेडिकल एजेंसी का 2,47,183/- लाख रुपए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली के परसाखेड़ा में पेंट फैक्ट्री में भीषण आग:आसमान में उठे धुएं के काले गुबार, अंकुर पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड मौके पर
    Next Article
    Women's Reservation Bill LIVE: 'BJP शासित राज्यों की सरकारें विपक्ष के खिलाफ पारित करें निंदा प्रस्ताव': नितिन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment