Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी नगर निगम का 2537.84 करोड़ बजट:पद्मश्री गलियों के लिए 20 करोड़, सेवा बस्तियों को 30 करोड़ आवंटित

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी नगर निगम की कार्यकारिणीं की बैठक में वाराणसी शहर को वित्तीय वर्ष 2026-27 में चमकाने के लिए 2537.84 करोड़ के बजट को हरी झंडी दी गई । महापौर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में नगर निगम का 2262.42 करोड़ रुपये तथा जलकल का 275.42 करोड़ रुपये शामिल है । बजट में पहली बार पद्म पुरस्कार विजेताओं और सेवा बस्तियों (मलिन बस्तियों) के लिए विशेष धनराशि का प्रावधान किया गया है। पद्मश्री की गलियों को 20 करोड़ और सेवा बस्तियों को 30 करोड़ से चमकाया जाएगा। महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कार्यकारिणी की बैठक में बजट पास हुआ। जिसमे मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी (सीएफओ) मनीष शुक्ल ने नगर निगम तथा जलकल के महाप्रबंधक अनूप सिंह ने जलकल विभाग के वित्तीय वर्ष 2026-27 का प्रस्तावित व 2025-26 का पुनरीक्षित आय-व्यय का ब्यौरा कार्यकारिणी में पेश किया। महापौर, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल व कार्यकारिणी सदस्यों के सुझाव पर कई मदों में खर्चों में कटौती करने व कुछ मदों में व्यय बढ़ाने के सुझाव पर सहमति बनी। संशोधित बजट पर आगामी सदन की बैठक में चर्चा की जाएगी। सदन की मंजूरी के बाद इसे प्रभावी माना जाएगा। ​​तीन साल में दोगुने से ज्यादा हुआ बजट महापौर अशोक तिवारी ने बैठक के बाद बताया - पिछले तीन वर्षों में नगर निगम का बजट 2.69 गुना बढ़ा है। पिछले साल की तुलना में यह सीधे तौर पर 1.7 गुना (लगभग 938 करोड़ अधिक) है। जो शहर की बदलती तस्वीर और राजस्व संग्रहण में हुई बढ़ोतरी को दर्शाता है। 2023-24 में जहां बजट 840.90 करोड़ था। वहीं 2026-27 में यह बढ़कर 2262.42 करोड़ तक पहुंच गया है। यह शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं पर होने वाले खर्च में बड़ी बढ़ोतरी का संकेत है। वहीं ​जलकल विभाग के बजट शहरवासियों को बिना किसी रुकावट के पेयजल आपूर्ति और बेहतर सीवरेज सिस्टम प्रदान करने के लिए जलकल के बजट में विशेष प्रावधान किए गए हैं। जलकल विभाग में आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कुल 270.91 करोड़ रुपये का खर्च प्रस्तावित किया गया है। विभाग ने अपनी आय के स्रोतों, विशेषकर जल मूल्य (वाटर टैक्स) और सीवर टैक्स की वसूली को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया है। इस प्रकार जलकल विभाग के बजट में भी लगभग 1.5 गुना की वृद्धि की गई है। जो शहर के विस्तार और बढ़ती जरूरतों को दर्शाता है। पद्म पुरस्कार विजेताओं की गलियां बनेंगी 'मॉडल' महापौर अशोक तिवारी ने बताया - ​काशी की कला और संस्कृति का मान बढ़ाने वाले पद्म पुरस्कार विजेताओं के सम्मान में नगर निगम ने बड़ी पहल की है। उनके आवास की गलियों को 'मॉडल गली' के रूप में विकसित करने के लिए बजट में 20 करोड़ रुपये का विशेष प्रावधान किया गया है। इन गलियों को कलात्मक स्वरूप देने के साथ-साथ आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इसके अलावा ​शहर की सेवा बस्तियों में रहने वाले नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए बजट में 30 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इस राशि से इन क्षेत्रों में सीवर लाइन, शुद्ध पेयजल, आधुनिक स्ट्रीट लाइट और अन्य मूलभूत सुविधाओं का जाल बिछाया जाएगा। ​
    Click here to Read more
    Prev Article
    'गोहत्या पर संसद में चर्चा हो':अयोध्या के जगदगुरु परमहंसाचार्य ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, सांसदों की राय सार्वजनिक करने की मांग
    Next Article
    सहारनपुर में एक्सीडेंट में युवक की मौत:नमाज पढ़कर घर लौट रहा था, बाइक की आमने-सामने टक्कर में गई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment