Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी सिलेंडर ब्लास्ट; बुजुर्ग गिरजा देवी की मौत:नहीं सह पायीं बेटे-बेटी की मौत की खबर, 40 घंटे बाद थमी सांसें

    3 hours ago

    2

    0

    वाराणसी के लहरतारा इलाके में 24 मार्च को हुए सिलेंडर ब्लास्ट में घायल गिरजा देवी (60) ने भी बीती रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके पहले मकान में ब्लास्ट से महिला के बेटे ओम कुमार चौधरी और बेटी प्रीति की मौत हो गई थी। जबकि बड़ा बेटा अमन और गिरजा देवी का ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा था। 40 घंटे बाद बुजुर्ग महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। शव आज पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। ट्रामा सेंटर में चल रहा था इलाज बुजुर्ग महिला गिरजा देवी और उसके बड़े बेटे अमन का घटना के बाद से बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा था। महिला को कई जगह चोट आयी थी और उसकी हालत गंभीर थी। ऐसे में बीती रात इलाज के दौरान गिरजा देवी ने भी दम तोड़ दिया। परिजनों को इसकी सूचना मिली तो उनमे कोहराम मच गया। परिजन ट्रामा सेंटर पहुंचे तो पुलिस ने शव को उनके सामने कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। बड़े बेटे का अभी चल रहा इलाज 24 मार्च को हुई घटना में गिरजा देवी का मकान पूरी तरह सिलेंडर ब्लास्ट में जमीदोज हो गया था। मलबे में दबने से सभी घायल हुए थे। इसमें गिरजा देवी के छोटे बेटे ओम कुमार चौधरी और बेटी प्रीति की मौत हो गई थी। जबकि गिरजा और उसके बड़े बेटे अमन का इलाज चल रहा था। गिरजा की मौत के बाद अब परिवार में सिर्फ अमन ही बचा है। जिसका गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरी घटना… वाराणसी में 24 मार्च की सुबह 7 बजकर 27 मिनट पर चाय बनाते समय गैस सिलेंडर फट गया। धमाके से पूरा मकान ढह गया। हादसे के वक्त घर में परिवार के 4 लोग मौजूद थे। इनमें सगे भाई-बहन की मौत हो गई। मां और बड़ा भाई मलबे में दबकर घायल हो गए। धमाका इतना भीषण था कि आसपास के कई मकानों में दरारें आ गईं। लोग घरों से बाहर निकल आए। भागकर मदद के लिए पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और बीएचयू ट्रामा सेंटर में भेज दिया। 50 साल पुराना मकान भरभराकर ढहा गिरजा का मकान करीब 50 साल पुराना है। पीछे का हिस्सा हाल ही में बनवाया था। उसकी फिनिशिंग का काम चल रहा था। आगे का 400 वर्गफीट का हिस्सा जर्जर था। हादसे के वक्त सभी इसी हिस्से में थे। सुबह गिरजा देवी किचन में खाना बना रही थीं। तभी सिलेंडर से गैस लीक होने लगी। पाइप में आग लग गई। जब तक वो कुछ समझ पातीं, तेज धमाका हो गया और मकान भरभराकर ढह गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइन:गोरखपुर में DM बोले- पैनिक न हों, तेल पर्याप्त; 4 गुना तक बिक्री बढ़ी
    Next Article
    1 अप्रैल को लखनऊ में लगेगा रोजगार मेला:इंटरमीडिएट और CCC पास महिलाओं को मिलेगा मौका, 18 से 40 वर्ष आयु सीमा तय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment