Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विशाल के बाद हरविंदर मिक्कू भी 'YES' से आउट:EPCH मेंबरशिप फीस बढ़ाने का विरोध किया था;बोले-कुछ लोगों ने इमरजेंसी लगा रखी है

    4 hours ago

    2

    0

    मुरादाबाद में निर्यातकों की संस्था यंग एंटरप्रेन्योर सोसाइटी (YES) में उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। EPCH से सवाल पूछने वालों को इस संस्था से बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। 2 दिन पहले यंग के पूर्व नेशनल चेयरमैन विशाल अग्रवाल को यस कोर्डिनेटर ने आउट कर दिया था। उन्होंने ईपीसीएच से मिडिल ईस्ट जंग के मद्देनजर फेयर फीस कम करने की मांग की थी। इसके बाद अब YES के पूर्व सेक्रेटरी हरविंदर सिंह मिक्कू को भी यस से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। हरविंदर सिंह मिक्कू ने दैनिक भास्कर से कहा कि उन्होंने मौजूदा हालात में EPCH द्वारा मेंबरशिप फीस बढ़ाने का विरोध किया था। बता दें कि हाल ही में ईपीसीएच ने मेंबरशिप फीस बढ़ाई है। जिसका अंदरखाने निर्यातकों में विरोध हो रहा है। ईपीसीएच के कुछ पदाधिकारियों द्वारा ईपीसीएच फंड के दुरुपयोग की बातें भी उठ रही हैं। एक निर्यातक ने कहा कि, पदाधिकारियों ने बिजनेस क्लास की फ्लाइट्स और विदेशों में बेहद महंगे होटलों पर ईपीसीएच फंड्स को पूरी बेदर्दी से लुटाया है। बहरहाल, मौजूदा विवाद के बीच एक और निर्यातक को यस से आउट करना ये बताता है कि मुरादाबाद की हैंडीक्राफ्ट इंडस्ट्री में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। यहां अंदरखाने मची रार अब सतह पर आने लगी है। हरविंदर सिंह का कहना है कि, उन्होंने निर्यातकों के हित में बात रखी थी। सभी निर्यातक यही चाहते हैं। लेकिन कुछ लोगों ने संस्था में जैसे इमरजेंसी लगा रखी है। कुछ भी बोलने को वे अपनी पर्सनल तौहीन मानते हैं और उसके खिलाफ कार्रवाई करने लग जाते हैं। हरविंदर का यह भी दावा है कि जब उन्होंने मेंबरशिप फीस बढ़ाने का विरोध किया तो उन्हें चुप कराने के लिए डायरेक्टर की पोस्ट ऑफर की गई थी। लेकिन उन्होंने इसे लेने से इंकार कर दिया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन:सड़क पर खड़े होकर खाई टमाटर चाट...वीडियो बनाया, बोले-काशी जीवंत शहर है
    Next Article
    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत:घटनास्थल पर रुकी रही पैसेंजर ट्रेन, पुलिस कर रही शिनाख्त की कोशिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment